- Hindi News
- Local
- Mp
- RERA Orders, Refuses To Consider Housing Board As A Party, Damages 16 People For Not Giving House On Time
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- ज्यादातर ग्राहकों को यह पजेशन 2015 के आसपास मिलने थे
- दीपमाला गैमन के इस प्रोजेक्ट को बना रही थी
भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), मप्र ने गैमन के टीटी नगर स्थित प्रोजेक्ट को बनाने वाली कंपनी दीपमाला इंफ्रास्ट्रक्चर को फ्लैट बुक कराने वाले 16 लोगों को समय पर पजेशन देने का जिम्मेदार ठहराया है। रेरा ने कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वह सभी ग्राहकों को पांच साल के ब्याज का भुगतान करे। ज्यादातर ग्राहकों को यह पजेशन 2015 के आसपास मिलने थे। दीपमाला गैमन के इस प्रोजेक्ट को बना रही थी। उसने 2008 से यहां फ्लैट के लिए बुकिंग लेना शुरू की थी। इनके दाम 80 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक थे। ज्यादातर ग्राहक 90% तक पैसा दे चुके हैं।
एग्रीमेंट के अनुसार केवल पजेशन के वक्त देय 10% पैसे का ही भुगतान होना शेष था। रेरा में 16 ग्राहकों ने दीपमाला के खिलाफ मामला दायर किया था। इन्हें हर्जाना देने का अादेश जारी हो गए हैं। प्रोजेक्ट में 148 लोगों ने फ्लैट खरीदे थे। शेष 134 लोग भी दीपमाला के खिलाफ अलग-अलग फोरम में लड़ रहे हैं। बुकिंगधारियों की अोर से केस लड़ रहे वकील प्रतीक जैन और अपूर्व तारण ने भास्कर को बताया कि इस मामलों में ग्राहकों के साथ मप्र शासन ने खरीदार, दीपमाला और मप्र हाउसिंग बोर्ड के बीच एक त्रिपक्षीय करार किया था। इसके तहत दीपमाला को घर बनाकर देना था।
हाउसिंग बोर्ड को हाईकोर्ट में घसीटेंगे बुकिंग करने वाले
- यहां मकान लेने वाले ग्राहकों का कहना है कि भले ही रेरा ने हाउसिंग बोर्ड को पार्टी न माना हो, लेकिन वह त्रिपक्षीय करार की जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकता। अगर खस्ताहाल दीपमाला रेरा के आदेश के अनुसार पैसा देने में असफल रहा तो ग्राहक दीपमाला के साथ हाउसिंग बोर्ड को भी हाईकोर्ट में घसीटने की तैयारी कर रहे हैं।
- पूरे प्रोजेक्ट में कुल 1288 यूनिट थीं प्रोजेक्ट में 1288 यूनिट बन रही थीं। इसमें 195 थ्री बीएचके फ्लैट, 32 फोर बीएचके फ्लैट, 16 पेंटहाउस, 520 ऑफिस, 176 शो रूम व 349 दुकानें थी। 1153 कवर्ड शॉपिंग स्पेस भी थे। इनमें से 148 फ्लेट लेने वाले ग्राहक 90 से 100% तक की राशि पूरी दे चुके हैं।
0