51 corona positive cases met together for the first time in the district | जिले में पहली बार एक साथ मिले 51 कोरोना पॉजिटिव, अब कोरोना पॉजिटिव 1300 के करीब

51 corona positive cases met together for the first time in the district | जिले में पहली बार एक साथ मिले 51 कोरोना पॉजिटिव, अब कोरोना पॉजिटिव 1300 के करीब


रतलाम21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अब कोरोना पॉजिटिव 1300 के करीब, 9 दिन में 6 लोग तोड़ चुके हैं दम,

जिले में बुधवार को नया रिकॉर्ड बन गया है। पहली बार एक साथ 51 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इससे भी ज्यादा डराने वाली बात ये है कि अब तक के सिर्फ 9 दिन में 337 मामले सामने आ चुके हैं, जो अब तक मिले कुल केस का 26% है। जिले में बुधवार को यूं तो 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। लेकिन, 3 लोग अन्य शहर के होने से हमारे शहर में नहीं जोड़े गए हैं। इसी के साथ अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1292 पर पहुंच गया है। 31 अगस्त तक हमारे जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 955 थी। वहीं, जिले में अब तक 26 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं, इनमें से 6 लोगों की मौत अगस्त के महीने में ही हुई है। इन क्षेत्रों में मिले पॉजिटिव अलकापुरी, पीएंडटी कॉलोनी, ढोढर, बाजना बस स्टैंड, तेजा नगर, रिटायर्ड कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, अमृत सागर कॉलोनी, प्रताप नगर, मंगलम सिटी, महर्षि दयानंद मार्ग, रेलवे कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, वेद व्यास कॉलोनी, बाजना, सैलाना की भुरामल कॉलोनी, जावरा का रतलामी गेट, ग्राम कुंडा, सैलाना की दयानंद गली, खारवाकला आलोट, कस्तूरबा नगर, बागड़ो का वास, सैफी नगर, ग्लोबल सिटी, जीएमसी, पीएनटी कॉलोनी, ग्राम छावनी जोड़ियां, सनसिटी, वेद व्यास कॉलोनी, जैन कॉलोनी, सुरभि परिसर, डोंगरे नगर, नागरवास, जावरा की तिलक नगर कॉलोनी, राज टाॅवर, वेद व्यास कॉलोनी।

कोरोना काल में यह तस्वीर डरावनी है। ग्रामीण अंचलों में अब भी लापरवाही बरती जा रही है, जो भविष्य के आंकड़े खुद ब खुद बयां कर रही है। ये फोटो सरवन के पास का है, 8 सीटर की सवारी गाड़ी में 30 से ज्यादा लोग सवार है। मास्क भी नहीं पहने हैं। एक वाहन में इतने लोगों का सवार होना नियमों के खिलाफ व जान का जोखिम भी है।

अस्पताल से भागे दो पॉजिटिव में से एक मिला
इधर, मंगलवार को जिला अस्पताल से दो कोरोना पॉजिटिव भाग गए थे। इनमें से एक रावटी का पॉजिटिव मिल गया है। वह घर गया था, वहां से टीम पकड़कर कोविड केयर सेंटर में लेकर आई। वहीं दूसरा पॉजिटिव झाबुआ के सारंगी का निवासी है। वह अब भी पहुंच से दूर है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया युवक को पकड़ने के लिए झाबुआ प्रशासन को सूचना दे दी है।

सरवन में भी कोरोना की दस्तक
कोराेना ग्रामीण अंचल सरवन में भी दस्तक दे चुका है। एक बैंक मैनेजर और एक शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। डॉ. किरण कुमार परमार, डॉ. सुनील भदौरिया, डॉ. सूरजसिंह राठौर ने बैंक कर्मचारियों सहित अन्य के सैंपल भी लिए थे।

0



Source link