हाेशंगाबाद14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में जन्मी नवजात।
- काेराेना के प्राेटाेकाॅल का पालन करते हुए महिला का ऑपरेशन हुआ
जिला अस्पताल में बज्जरवाड़ा की (20) वर्षीय काेराेना पाॅजिटिव महिला ने बुधवार काे स्वस्थ बेटी काे जन्म दिया। बुधवार सुबह उसकी रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई थी। शाम काे सीजर से एक स्वस्थ बेटी काे जन्म दिया। महिला की यह दूसरी डिलेवरी थी।
महिला काे दाेपहर 2.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। संक्रमित हाेने के कारण उसे अलग वार्ड में रखा। सिविल सर्जन डाॅक्टर दिनेश दहलवार की बनाई टीम ने काेराेना के प्राेटाेकाॅल का पालन करते हुए महिला का ऑपरेशन किया गया। बच्ची काे मां के साथ रखा है। गुरुवार काे उसकी भी कोरोना जांच हाेगी। सीजर गायनोकोलॉजिस्ट डाॅ. धनश्री हर्णे, डाॅ. राजेश माहेश्वरी सहित ओटी स्टाफ ने सीजर किया।
0