Congress released the first list of 15 candidates; Former MP Premchand Guddu to be in front of minister Tulsi Silavat in the hottest seat session | कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की; सबसे हॉट सीट सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने होंगे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू

Congress released the first list of 15 candidates; Former MP Premchand Guddu to be in front of minister Tulsi Silavat in the hottest seat session | कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की; सबसे हॉट सीट सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने होंगे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Congress Released The First List Of 15 Candidates; Former MP Premchand Guddu To Be In Front Of Minister Tulsi Silavat In The Hottest Seat Session

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन लोस से 2014 में गुड्‌डू भाजपा के प्रो. चिंतामणि मालवीय से हार गए थे।

  • 2018 के विधानसभा चुनाव के समय गुड्डू और उनके बेटे अजीत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था
  • कांग्रेस के विधायक रहे तुलसीराम सिलावट के भाजपा में शामिल हाेने के बाद गुड्‌डू ने फिर से कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश की सबसे हॉट कही जाने वाले सांवेर विस सीट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के सामने पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू मैदान में होंगे। कांग्रेस से नाराज होकर गुड्डू ने विस चुनाव 2018 के पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद कमलनाथ सरकार से खफा होकर सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा तो उनके साथ मंत्री पद छोड़क सिलावट भी भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि अभी भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का एेलान नहीं किया है, लेकिन सिलावट लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

विस चुनाव के पहले थामा था भाजपा का दामन

2018 के विधानसभा चुनाव के समय गुड्डू और उनके बेटे अजीत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। सांवेर से कांग्रेस के विधायक रहे तुलसीराम सिलावट के भाजपा में शामिल हाेने के बाद गुड्‌डू ने फिर से कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। भाजपा में रहते हुए गुड्‌डू ने सिंधिया और सिलावट पर लगातार जुबानी हमला किया था, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें नोटिस थमाया था। इसके जवाब में गुड्‌डू ने कहा था कि वे तो पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।

गुड्‌डू का राजनीतिक सफर

  • सांवेर विस से 1998 में भाजपा के कद्दवर नेता प्रकाश सोनकर को हराया।
  • आलोट विस से 2003 में भाजपा के मनोहर ऊंटवाल को हराया।
  • आलोट विस से 2008 में भाजपा के मनोहर ऊंटवाल से गुड्‌डू को हराया था।
  • उज्जैन लोस से 2009 में गुड्डू ने भाजपा के डॉ. सत्यनारायण जटिया को हराया था।
  • उज्जैन लोस से 2014 में गुड्‌डू भाजपा के प्रो. चिंतामणि मालवीय से हार गए थे।

इन्हें मिली टिकट

दिमानी से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह सुरक्षित से सत्यप्रकाश सिकरवार, गोहद सुरक्षित से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा सुरक्षित से सुरेश राजा, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करैरा सुरक्षित से प्रागीलाल जाटव, बमोरी से कन्हैया लाल अग्रवाल, अशोक नगर सुरक्षित से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह, सांची से मदनलाल चौधरी, आगर मालवा से विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामसिंह पटेल, सांवेर से प्रेमचंद्र गुड्‌डू को टिकट दी गई है।

0



Source link