प्राइवेट एंबुलेंस होगी महंगी: अब प्रति किलोमीटर 23 रु. की जगह 25 रुपए हो सकते हैं; ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में समान रेट करने की तैयारी

प्राइवेट एंबुलेंस होगी महंगी: अब प्रति किलोमीटर 23 रु. की जगह 25 रुपए हो सकते हैं; ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में समान रेट करने की तैयारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP Breaking Now Instead Of 23.31 Paise Per Kilometer It Can Be 25 Rupees; Preparation To Rate The Same In Rural And Urban Areas

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्राइवेट एंबुलेंस के एक सामान रेट करने की तैयारी की जा रही है।

  • NHM ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए प्राइवेट एंबुलेंस अब महंगी हो सकती हैं। भोपाल एनएचएम ने इस संबंध में दरें बढ़ाए जाने के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके अनुसार प्रदेश में प्राइवेट एंबुलेंस (एएलएस व बीएलएस) की दरें बढ़ाई जाना चाहिए। इसमें कहा गया है, वर्तमान में चिकित्सा हेल्थ केयर द्वारा निर्धारित दर एएलएस व बीएलएस के लिए समान 23.31 पैसे प्रति किलोमीटर लिया जाता है।

कोविड-19 के मरीजों के परिवहन के लिए एंबुलेंस में पीपीई किट, सैनिटाइजर आदि की अतिरिक्त व्यवस्था की जानी होती है। अतः दरों के निर्धारण में इस अतिरिक्त व्यवस्था के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान आवश्यक है। एलबीएस में गंभीर मरीजों के परिवहन के लिए वेंटिलेटर व डीफ्रेब्रिलेटर जैसे उपकरणों की अतिरिक्त व्यवस्था की जानी होती है। प्रस्ताव में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रति किलोमीटर सामान दरें किए जाने की बात कही गई है।

प्रस्तावित नई दरें

एंबुलेंस का प्रकार शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र
एएलएस पहले 10 किमी 500 रुपए, उसके बाद 25 रु प्रति किमी पहले 20 किमी 800 रुपए, उसके बाद 25 रु प्रति किमी
बीएलएस पहले 10 किमी 250 रुपए, उसके बाद 20 रु प्रति किमी पहले 20 किमी 500 रुपए, उसके बाद 20 रु प्रति किमी

शहरों में अभी अलग-अलग दरें

इसमें कहा गया है कि प्रदेश के महानगरों में निजी एंबुलेंस के किराए की दरों की जानकारी मिलने से स्पष्ट होता है, कोविड मरीज के परिवहन के लिए ग्वालियर में 15 रुपए प्रति किलोमीटर और जबलपुर में 40 से 15 प्रति किलोमीटर व इंदौर में अलग-अलग अस्पतालों में अलग-अलग दरें निर्धारित हैं। इस कारण भी प्रदेश में कोविड मरीजों के परिवहन के लिए समान दरों का निर्धारण किया जाना चाहिए। प्रदेश के विभिन्न महानगरों में वर्तमान में प्रचलित दरों के आधार पर निम्नानुसार दरों को निर्धारित करने पर विचार किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link