शादी के 15 दिन बाद पति ने की आत्महत्या, वियोग में पत्नी ने मॉल से लगा दी छलांग-हालत गंभीर | indore – News in Hindi

शादी के 15 दिन बाद पति ने की आत्महत्या, वियोग में पत्नी ने मॉल से लगा दी छलांग-हालत गंभीर | indore – News in Hindi


युवती उज्जैन के मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है.

युवती की हरकतों को भांपते हुए एक गार्ड (Guard) ही सक्रिय हो गया था. उसे समझ आ रहा था कि यह कोई गलत कदम उठा सकती है. वह उसकी तरफ भागा, लेकिन जब तक उसे पकड़ पाता युवती ने छलांग लगा दी.

इंदौर/ उज्जैन.मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) शहर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक युवती ने एक मॉल (Mall) की तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी. युवती को गंभीर हालत में अस्पताल (Hospita) में भर्ती कराया गया है. उसके पास लैटर मिला है इससे पता चलता है कि अपने पति की मौत से दुखी होकर उसने ये कदम उठाया. 15 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी. पति ने दो दिन पहले ही सरकारी अफसरों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया था. युवती फरीदाबाद की रहने वाली है और उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है.

युवती के सिर और पैर में गंभीर चोट आयी है.सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी. मौके से पुलिस को एक कागज मिला है. युवती ने पत्र में लिखा है कि वह आत्मह्त्या कर रही है. इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. वह चाहती है कि उसके शव का अंतिम संस्कार वहीं किया जाए, जहां दो दिन पहले उसके पति का अंतिम संस्कार हुआ था. इस पत्र के मुताबिक़ युवती ने पति वियोग में यह घातक कदम उठाया, जानकारी के मुताबिक़ बुधवार को युवती के पति शुभम खंडेलवाल की मौत हो गई थी. पहले ऐसा लगा था कि कार हादसे में शुभम की मौत हुई, लेकिन बाद में उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट से स्पष्ट हुआ कि उसने दो सरकारी अफसरों से तंग आकर सुसाइड किया है.

15 दिन पहले हुई थी शादी
फरीदाबाद की रहने वाली इस युवती और उज्जैन के शुभम ने 26 अगस्त को ही उज्जैन के चिंतामन मंदिर में प्रेम विवाह किया था.उज्जैन के चिंतामन थाना इलाके के गीता नगर  में रहने वाला शुभम पेशे से बिल्डर था.बुधवार रात बड़नगर रोड पर उसकी कार लोडिंग गाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त मिली थी. कार में उसकी लाश थी. शुभम की कार का बुधवार की रात एक्सीडेंट हो गया था. पुलिस ये मानकर चल रही थी कि शुभम की मौत एक्सीडेंट में हुई है. लेकिन उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट के बाद पुलिस को पता लगा कि शुभम ने जहर खाकर आत्महत्या की है. अपने सुसाइड नोट में शुभम ने नगर निगम के दो अधिकारी उपयंत्री पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. सुसाइड नोट मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नाम लिखा गया था. वहीं अपने माता पिता से माफी मांगी थी.गार्ड को हो गया था शक

पति की मौत के बाद युवती अपने परिवार के साथ इंदौर पहुंची. परिवार यहां से फरीदाबाद जाने की तैयारी में था.इस दौरान युवती बाजार जाने का कहकर ऑटो से रवाना हुई और मॉल पहुंच गयी. कुछ देर बाद ही उसने तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी. युवती की हरकतों को भांपते हुए एक सुरक्षा कर्मी पहले ही सक्रिय हो गया था. उसे समझ आ रहा था कि यह कोई गलत कदम उठा सकती है. वह उसकी तरफ भागा, लेकिन जब तक उसे पकड़ पाता युवती ने छलांग लगा दी. मौके से मिले कागज में लिखे नंबर पर उसके पिता जी को फोन किया गया, इस दौरान वह फरीदाबाद जाने के लिए विमानतल पर पहुंच चुके थे. आनन फानन में वो तत्काल अस्पताल पहुंचे.

पुलिस का बयान
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक़ थाने पर सूचना मिली थी कि एक युवती मॉल से गिर गई है. मौके पर पहुंच कर पड़ताल की तो पत्र भी मिला.इसमें उसने स्वयं लिखा है वह आत्म ह्त्या कर रही है. और निवेदन है कि उसे भी उसी स्थान पर जलाया जाए जहा शुभम का अंतिम संस्कार हुआ था.फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.युवती की हालत स्थिर बनी हुई है.

पुलिस जांच जारी

अब इस पूरे मामले में उज्जैन नगर निगम के दोनों उपयंत्री नरेश जैन और संजय पुजारी पर पुलिस की जांच अटकी हुई है. पुलिस की मानें तो जल्द ही इस पूरे मामले की जांच की जाएगी.





Source link