Bank of Baroda’s Chandni Chowk branch caught fire | बैंक ऑफ बड़ौदा की चांदनी चौक शाखा में आग लगी

Bank of Baroda’s Chandni Chowk branch caught fire | बैंक ऑफ बड़ौदा की चांदनी चौक शाखा में आग लगी


रतलाम18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक ऑफ बड़ौदा की चांदनी चौक ब्रांच में शुक्रवार रात 10 बजे आग लग गई धुआं उठता देख क्षेत्र के दीपक चोरडिय़ा ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर और पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया। शाखा प्रबंधक साकेत मुरारिया, उपप्रबंधक सुनील गरवाल मौके पर पहुंचे। इधर सूचना पर बैंक कर्मी विकास पोरवाल, पवन और कार्तिक भी पहुंच गए। सब मिलकर आग बुझाने में जुटे। थोड़ी देर में फायर लारी भी आ गई और आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बैंक के लॉकर रूम के पास रूम में लगी। कुछ कागजात जले हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

0



Source link