IPL2020: We have trained in a balanced manner, Virat Kohli Commented on RCB Practice | IPL 2020: RCB की तैयारियों को लेकर गदगद हैं कप्तान विराट कोहली, तारीफ में कही ये बात

IPL2020: We have trained in a balanced manner, Virat Kohli Commented on RCB Practice | IPL 2020: RCB की तैयारियों को लेकर गदगद हैं कप्तान विराट कोहली, तारीफ में कही ये बात


नई दिल्ली: इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का भाग्य बदलने की उम्मीद लेकर उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) दुबई पहुंचने के बाद अपनी टीम की तरफ से की जा रही तैयारियों से खुश हैं. उन्होंने शनिवार को कहा कि टीम कोरोना वायरस के कारण 5 महीने तक प्रैक्टिस से दूर रहने के असर से उबरने  के लिए बैलेंस तरीके से ट्रेनिंग कर रही है.

यह भी पढ़ें- जब IPL में अलग-अलग टीमों से खेली भाइयों की ये 7 जोड़ियां

बता दें कि इस बार आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन भी कोरोना वायरस महामारी के चलते पहले रद्द कर दिया गया था. बाद में इसका आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में दुबई, अबु धाबी और शारजाह के मैदानों पर कराने का निर्णय लिया गया था. इसके लिए सारी टीमें वहां पहुंच चुकी हैं, जिनमें आरसीबी भी शामिल है.

कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से चिंता में नहीं कप्तान
विराट कोहली ने माना कि लंबे समय तक प्रैक्टिस से दूर रहने के बाद वापसी करने पर कुछ खिलाड़ी चोट का शिकार हुए हैं, लेकिन उन्होंने इसे ज्यादा चिंता की बात नहीं माना. कोहली ने कहा, कुछ खिलाड़ियों के कंधों में फिलहाल सूजन है, क्योंकि हमने कई महीने बाद गेंद को थ्रो किया है और अचानक पाया है कि कुछ मांस पेशियां अभी भी आराम कर रही हैं. कोहली ने आरसीबी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, इसके चलते मुझे लगता है कि खिलाड़ी उस तनाव बिंदु पर वापस आने चाहिए, जहां हम चाहते हैं. 

6 दिन में 6 सेशन जैसा पागलपन नहीं किया
कोहली ने कहा, खिलाड़ियों के चोटिल होने के खतरे को देखते हुए हमने तय किया है कि एक बैलेंस तरीके से आगे बढ़ा जाए. हम नहीं चाहते थे कि 6 दिन में 6 सेशन जैसा पागलपन किया जाए. उन्होंने कहा, हमने लड़कों को पर्याप्त समय दिया और अगले कुछ ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी ऐसा ही करते रहेंगे. कोहली ने स्वीकार किया कि लंबे ब्रेक के बाद चीजें काफी अलग हैं और टीम पहले जैसा ‘प्रतिस्पर्धी’ मूड हासिल करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, पांच महीने बाद वापसी थोड़ी अलग होती है. आप प्रयास करते हैं और दोबारा उस मूड में लौटते हैं, जो अमूमन तब चाहते थे, जब आप लगातार खेल रहे थे. जिस तरह टीम खुद को तैयार कर रही है, मैं उससे बेहद खुश हूं.

कोहली ही हैं अपनी टीम की बैकबोन
आरसीबी की बल्लेबाजी की बैकबोन उसके कप्तान विराट कोहली ही हैं, जो अब तक 177 आईपीएल मैच में 5412 रन अपने खाते में दर्ज करा चुके हैं. कोहली का अकेले का जोरदार प्रदर्शन भी टीम के परिणाम को कैसे बदल सकता है, इसका नजारा आईपीएल-2016 के उदाहरण से देख सकते हैं. 2016 में कोहली ने 973 रन ठोके थे, जिसमें 4 शतक और 7 फिफ्टी शामिल थीं. इसके चलते उस साल आरसीबी आखिरी बार फाइनल तक पहुंची थी.
(इनपुट-एएनआई)





Source link