UAE के विकेट पर नाथन कूल्टर नाइल को भरोसा, मुंबई टीम के लिए खेलने को बेताब| Hindi News

UAE के विकेट पर नाथन कूल्टर नाइल को भरोसा, मुंबई टीम के लिए खेलने को बेताब| Hindi News


अबुधाबी: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) ने कहा है कि यूएई के विकेट उनकी गेंदबाजी के अनुकूल है और उन्हें आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन में बल्ले और गेंद दोनों के जौहर दिखाने की उम्मीद है . कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बढते मामलों की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जा रहा है .

कूल्टर नाइल ने टीम के ट्विटर हैंडिल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ‘मुंबई के पास वर्ल्ड लेवल के गेंदबाज हैं. मैं टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं. ये विकेट मेरी गेंदबाजी के अनुकूल है और मुझे खुद पर भरोसा है.’ कूल्टर नाइल साल 2013 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन तब ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले. पिछले साल नीलामी में उन्हें टीम ने 8 करोड़ रूपये में खरीदा.

(इनपुट-भाषा)





Source link