- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Bhind
- The Fear Of The Corona, The Electoral Color That Was Raised For The By elections In 28 Seats, Also Decreased; Union Minister Tomar Ate Panipuri By Road
भिंड15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर इन दिनों मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर ग्वालियर चंबल में सक्रिय हैं। बुधवार को वह चुनाव प्रचार के लिए भिंड के गोहद पहुंचे तो अचानक उन्होंने सड़क किनारे काफिला रुकवाया और उतरकर ठेले में समर्थकों के साथ पानी पूरी खाई।
- मंडल सम्मेलन में सभाएं करने चुनावी दौरे पर निकले तोमर ने पानी पूरी खाई
मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी रंग चढ़ रहा है। नेताओं के धुंआधार दौरे जारी हैं। बुधवार को ग्वालियर-चंबल के भिंड जिले में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर भी सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे चाट के ठेले पर पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ पानीपुरी खाई।
भिंड के गोहद चौराहे पर केंद्रीय मंत्री तोमर को अपने समर्थकों के साथ पानी पुरी खाते देखकर लोग कुछ देर ठिठक गए। साथ ही केंद्रीय मंत्री का अपने समर्थकों के साथ चाट के ठेले पर पानीपुरी खाना बदलते हालात का संदेश देने वाला भी है। मतलब कोरोना का डर भी अब कम हुआ है।

भिंड के गोहद में चुनावी सभा के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर ने सड़क किनारे पानी पूरी खाई।
भाजपा की कथनी कथनी-करनी में फर्क नहीं
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मेहगांव, गोहद के मंडल सम्मेलनों में कहा कि कांग्रेस किसानों को भड़का रही है। वहीं धारा-370 को हटाना भाजपा का सिर्फ नारा नहीं था, बल्कि संकल्प था। इस संकल्प को 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने पूरा किया। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसे 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का भूमिपूजन कर पूरा किया। भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है।
अपने अहंकार की वजह से गई कमलनाथ सरकार
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और अपमान हो रहा था। इसी से तंग आकर जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सरकार गिराई। कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास छोड़कर अपने ही विकास में लग गई थी। उन्होंने कहा कि किसानों से झूठ बोलकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई और किसानों का कर्जा माफ भी नहीं किया। बेरोजगारों को 4000 रुपए महीना भत्ता भी नहीं दिया। सिंधिया ने जब दो लाख तक की कर्जमाफी की बात कही, तो उनकी बात को न सिर्फ अनसुना किया गया, बल्कि सड़क पर उतरने की चुनौती देकर उनका अपमान किया गया।

उनके साथ समर्थक भी थे, उन्होंने तोमर के साथ पानी पूरी का लुत्फ उठाया।
किसानों को भड़का रही है कांग्रेस
तोमर ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है और मोदी जी ने किसानों के विकास की चिंता करते हुए ढेरों योजनाएं लागू करके उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। अब राहुल गांधी इसका विरोध कर किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 6000 रुपये प्रति वर्ष किसानों के खातों में पहुंचाने की योजना तैयार की और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की है। अब मध्यप्रदेश प्रति वर्ष 10 हजार रुपए किसानों के खातों में सीधे पहुंचाए जाएंगे।