IPL2020: 2 Of very famous IPL matchs played at UAE in 2014 | IPL2020: यूएई की धरती पर ही खेले गए थे आईपीएल के 2 बेहद रोमांचक मैच

IPL2020: 2 Of very famous IPL matchs played at UAE in 2014 | IPL2020: यूएई की धरती पर ही खेले गए थे आईपीएल के 2 बेहद रोमांचक मैच


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की धरती पर हो रहा है. लेकिन इस लीग के लिए यूएई की धरती नई नहीं है. इससे पहले आईपीएल-2014 के दौरान भी पहले 20 मैचों का आयोजन भारत में लोकसभा चुनावों के चलते यूएई में ही कराया गया था. उन 20 मैच के दौरान 2 ऐसे मैच भी खेले गए थे, जिन्हें इस प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक गिना जाता है. इन दो मैचों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के आखिरी गेंद तक के जुझारूपन ने रोमांच की वो पराकाष्ठा हासिल की थी, जो इन मैचों को हमेशा के लिए यादगार बना गई. मजे की बात ये है कि दोनों ही मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KOlkata Knight Riders) शामिल थी और उसे एक बार जीत मिली तो दूसरी बार दुर्भाग्यपूर्ण नियम के चलते हारना पड़ा था.

केकेआर और आरसीबी का था पहला मुकाबला
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 24 अप्रैल यानी क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बर्थडे वाले दिन कोलकाता नाइट राइडर्स  और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (Royal CHallangers Banglore) के बीच. आरसीबी ने यूएई में अपने पहले दोनों मैच शानदार तरीके से जीते थे और वो उस सीजन में पहला आईपीएल खिताब जीतने की दावेदार लग रही थी. लेकिन केकेआर भी कम नहीं थी. पहले ही मैच में केकेआर ने पिछली चैंपियन मुंबई इंडियंस (MUmbai Indians) को 41 रन से हराया था, लेकिन अगले मैच में वो दिल्ली डेयरडेविल्स (अब DELHI CAPITALS) से हार गई थी. ऐसे में आरसीबी का दावा इस मैच में ज्यादा भारी लग रहा था.

केकेआर ने दिया था 150 रन का टारगेट
केकेआर ने जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) के 43 रन और क्रिस लिन (Chris Lynn) के 45 रन की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए थे. आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए इस स्कोर को बेहद कम माना गया था. टीम के योगेश टकावाला (Yogesh Takawala) ने महज 28 गेंद में 40 रन ठोककर 7.4 ओवर में 67 रन की विस्फोटक शुरुआत दी. इसी स्कोर पर दूसरे ओपनर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) भी 21 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से विराट कोहली (Virat Kohli) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने धीरे-धीरे पारी बढ़ाई और 46 गेंद में 55 रन जोड़ दिए. 

2 रन से टारगेट चूक गई थी आरसीबी
किन ऐसे मौकों पर केकेआर के संकटमोचक बनने वाले सुनील नरैन (Sunil Narine) ने फिर यही काम किया और 31 रन बना चुके विराट को बोल्ड कर दिया. अभी टीम को 25 गेंद में 29 रन की जरूरत थी यानी बेहद आसान सा लक्ष्य, जो विकेट पर युवराज के रहते चुटकियों का काम था. लेकिन फॉर्म में नहीं दिख रहे युवराज 19वें ओवर में 34 गेंद में 31 रन बनाकर उमेश यादव (Umesh Yadav) का शिकार बन गए. आरसीबी को आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी. ये ओवर आर. विनय कुमार (R. Vinay Kumar) ने फेंका और क्रिस लिन ने डीप मिडविकेट पर एबी डिविलियर्स (AB De Villiars) का नामुमकिन सा कैच लपककर मैच बदल दिया. अब एल्बी मोर्कल (Albie Morkal) के सामने 2 गेंद में 6 रन बनाने का लक्ष्य था, लेकिन विनय ने महज 3 रन ही बनने दिए और केकेआर के खाते में 2 रन की रोमांचक जीत आ गई.

दूसरे मैच में फॉकनर ने टाई कराया मुकाबला
आईपीएल-2014 का दूसरा रोमांचक मुकाबला भी केकेआर की टीम का ही था, लेकिन इस बार उसे चुनौती दे रही थी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals). अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 29 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के 59 गेंद में जोरदार 72 रन और शेन वाटसन (Shane Watson) के 24 गेंद में 33 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए. जवाब में उतरी केकेआर के लिए कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) 44 गेंद में 45 रन बनाकर टीम के 88 रन के स्कोर पर आउट हो गए. यहां से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 19 गेंद में 31 रन बनाकर टीम का स्कोर 137 रन तक पहुंचा दिया. जेम्स फॉकनर (James Faulkner) को 19वां ओवर दिया गया तो जीत के लिए 11 गेंद में 16 रन की जरूरत थी.  लेकिन फॉकनर ने उसी ओवर में महज 4 रन के अंदर सूर्यकुमार, रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और आर. विनय कुमार (R.Vinay Kumar) को आउट करते हुए मैच पलट दिया. 18 गेंद में नॉटआउट 29 रन बनाने वाले शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) ने दोबारा मैच केकेआर की झोली में डालने की कोशिश की, लेकिन वे टाई स्कोर तक ही पहुंचा सके. 

सुपर ओवर भी हुआ टाई, चौके-छक्के की गिनती में हारी केकेआर
मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में पहले उतरी केकेआर ने मनीष पांडेय (Manish Pandey) के फॉकनर पर लगाए जोरदार छक्के से रॉयल्स को 12 रन का टारगेट दिया. केकेआर ने गेंदबाजी दी सुनील नरैन को और बल्लेबाजी पर आए शेन वाटसन के साथ स्टीव स्मिथ (Steve Smith). नरैन ने पहली 3 गेंद में महज 4 रन ही दिए. वाटसन ने चौथी गेंद पर चौका  जड़ दिया. इसके बाद वाटसन ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया. आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी. स्मिथ ने डीप एक्सट्रा कवर में गेंद को मारा, लेकिन 2 रन ही मिल पाए और स्कोर फिर से 11-11 पर टाई हो गया. लेकिन रॉयल्स के खेमे में खुशी और बधाइयों का सिलसिला चल रहा था. कारण था उनका मैच में केकेआर से ज्यादा चौके-छक्के लगाने के कारण BOUNDRY COUNT नियम की बदौलत जीत हासिल कर लेना.

LIVE टीवी:

 

 

 





Source link