Leopard’s family disappeared as trap cameras were installed | ट्रैप कैमरे लगते ही गायब हुआ तेंदुओं का कुनबा

Leopard’s family disappeared as trap cameras were installed | ट्रैप कैमरे लगते ही गायब हुआ तेंदुओं का कुनबा


जबलपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ठाकुरताल की पहाड़ी से नयागाँव सोसायटी के रहवासी इलाके में घूमने वाले तेंदुए पिछले एक सप्ताह से गायब हैं। वन विभाग पाँच नए ट्रैप कैमरों के जरिए लगातार तेंदुओं का मूवमेंट खोज रहा है, लेकिन कैमरों में एक भी फुटेज नहीं मिला। ट्रैप कैमरे लगने के बाद एक नई जानकारी जरूर लगी है, जिसमें ठाकुरताल की पहाड़ियों में मोरों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होना पायी गई है।

इसके अलावा सियार, जंगली सुअर और अन्य तरह के वन्य जीवों के मूवमेंट भी लगातार मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नयागाँव सोसायटी में तेंदुओं के घूमने के कारण रहवासी काफी दहशत में थे, विगत दिनों तेंदुओं के कुछ बँगलों के अंदर घुसने के बाद वन विभाग ने कई जगहों पर चारा लगे पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए थे।

डीएफओ रविन्द्रमणि त्रिपाठी के अनुसार पहले नए ट्रैप कैमरों में दो जंगल के अंदर और तीन बाहर निकलने वाले रास्तों पर लगाए गए हैं, इन सभी कैमरों को हर चौबीस घंटे में टीमें पहुँचकर चैक कर रही हैं, लेकिन एक भी तेंदुए की तस्वीरें या वीडियो नहीं मिल सके।

0



Source link