- Hindi News
- Local
- Mp
- The Miscreants Stormed The Bank’s ATM, Opened The ATM Machine And Took Lakhs Of Rupees, Do Not Know What Rupees Are Missing.
इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सूचना के बाद पुलिस और बैंक के अधिकारी एटीएम में पहुंचे।
- लसूड़िया थाना क्षेत्र के राजीव आवास विहार के पास बने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में लूट
- पुलिस सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही, एटीएम में नहीं था गार्ड, इसी का उठाया फायदा
लसूड़िया थाना क्षेत्र के राजीव आवास विहार के पास बने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बाेला। बदमाश एडीएम मशीन तोड़ लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। एटीएम से बदमाश कितना रुपया लूटकर भागे हैं, अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस बैंक अधिकारियों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। इसी आधार पर आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के राजीव आवास विहार की है। यह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की मशीन को बदमाशों ने तोड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों द्वारा मशीन को खोलकर पैसे निकाले गए हैं, लेकिन कितने पैसे निकाले गए। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
एएसपी राजेश रघुवंशी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर में कई जगह चेकिंग पाइंट लगाकर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन वे अब तक हाथ नहीं आए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। ऐसी संभावना है कि बदमाशों ने पहले रैकी की होगी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया होगा। क्योंकि एटीएम पर गार्ड भी नहीं रहता था।
0