Youth attacked with knife in Bhanwarkuan area, two injured | सड़क पर गांजा पी रहे युवकों को टोका तो चार दोस्तों पर तलवार, चाकू और कैंची से किया हमला

Youth attacked with knife in Bhanwarkuan area, two injured | सड़क पर गांजा पी रहे युवकों को टोका तो चार दोस्तों पर तलवार, चाकू और कैंची से किया हमला


इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • भंवरकुआं थाना क्षेत्र का मामला, 6-7 युवक एक साथ खड़े होकर गांजा पी रहे थे

सड़क पर गांजा पी रहे युवकों को चार दोस्तों ने टोका तो उन्होंने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों के हाथ में तलवार, चाकू औऱ कैंची थे। घायलों में दो का इलाज चल रहा है।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार घटना इंद्रपुरी से भोलाराम उस्ताद मार्ग की तरफ शनिवार रात की है। इसी इलाके में रहने वाला विक्की अपने चार घायल दोस्तों को एमवायएच लेकर पहुंचा। विक्की ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त कृष्णा यादव और इलू को गर्दन में चाकू औऱ कैंची मारी। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। बाकी के दो दोस्तों को लाठियों से पीटा है।

विक्की ने बताया कि आरोपी पास ही की गलियों में रहते हैं। अधिकांश एक ही परिवार के हैं। वे रोजाना मोहल्ले की गलियों में खड़े होकर गांजा पीते थे। उन्हें सब लोग हमेशा टोकते थे कि गांजा ना पिएं। यहां पास के होस्टल और घरों से लड़कियां गुजरती है, लेकिन वे नहीं मानते थे। शनिवार रात को युवकों ने देखा कि 6-7 युवक एक साथ खड़े होकर गांजा पी रहे हैं। उन्हें टोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर विक्की वहां पहुंचा और चारों घायलों बचाकर लाया।

0



Source link