If the government does not have money, then give payment to the employees in six months or a year | सरकार के पास पैसा नहीं है तो कर्मचारियों को छह महीने या सालभर में दे भुगतान

If the government does not have money, then give payment to the employees in six months or a year | सरकार के पास पैसा नहीं है तो कर्मचारियों को छह महीने या सालभर में दे भुगतान


शिवपुरी20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में बोले प्रदेश महामंत्री

काल्पनिक शब्द हर हाल में खत्म होना चाहिए। कर्मचारी को वेतनवृद्धि सालभर में मिलनी चाहिए अगर सरकार के पास कोरोना काल में पैसा नही है तो कर्मचारियों को 6 महीने या सालभर में उसका भुगतान करेंगे इसका प्रमाण सरकार को देना चाहिए। यह बात मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवीन कार्यकारिणी गठन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कही।

श्री शर्मा ने कहा कि देशहित व राष्ट्रहित का चिंतन करने वाला हमारा संगठन है। कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर 71 सूत्रीय मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा है। जिसकी विस्तार से जानकारी उन्होंने दी। कार्यक्रम के निर्वाचन अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह भदौरिया थे। विशिष्ट अतिथि बतौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव, बीएमएस के विभाग प्रमुख रमेश चंद्र शिवहरे, जिला प्रभारी साधना गुप्ता, बीएमएस जिलाध्यक्ष हरीश चौबे, महामंत्री अजय श्रीवास्तव व प्रदेश कार्यालय सचिव जेपी मे वाड़े थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ आमन्त्रित अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा रमेशचंद्र शिवहरे ने बताई। कार्यक्रम में संघ का गीत दिलीप शर्मा ने प्रस्तुत किया। मुख्यवक्ता राजेश भार्गव ने कहा कि निर्वाचन परम्परा 26 वर्षों से चली आ रही है। कर्मचारियों संघ के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने मदद करनी चाहिए।

दिलीप शर्मा जिलाध्यक्ष और अजमेर सिंह यादव बने सचिव: राज्य कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष दिलीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय पाठक, उपाध्यक्ष नरेंद्र पचौरी, कर्ण सिंह शाक्य, गिरजेश माथुर, भजन सिंह कुशवाह, चन्द्रभान सिंह यादव, सचिव अजमेर सिंह यादव, सहसचिव श्याम विहारी सरल, संतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष हरभजन कौर, संगठन सचिव फतेह सिंह गुर्जर, संगठन सहसचिव महेश पाल, प्रचार सचिव मुकेश आचार्य, कार्यालय सचिव देवेंद्र भार्गव तथा कार्यालय सह सचिव जेपी वर्मा को मनोनीत किया गया है।

0



Source link