IPL 2020: Virat Kohli sets example by always leading from the front, says AB de Villiers| IPL 2020: एबी डिविलियर्स ने की विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ

IPL 2020: Virat Kohli sets example by always leading from the front, says AB de Villiers| IPL 2020: एबी डिविलियर्स ने की विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ


दुबई: आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि कप्तान हमेशा से आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं और एक मिसाल कायम करते हैं. डिविलियर्स ने साथ ही कहा कि इससे खिलाड़ियों के लिए टीम में कप्तान को फॉलो करना आसान होता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर टीम की नजरें शनिवार से यूएई में शुरू होने जा रही लीग के आगामी 13वें सीजन में पहली बार चैंपियन बनने पर लगी हुई है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: धोनी के मुरीद हैं डेविड मिलर, उनकी तरह ‘फिनिशिर’ बनना चाहते हैं

आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें डिविलियर्स ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आईपीएल के बारे में एक महीने पहले ही चीजें साफ हो गई थी. बीसीसीआई ने आईपीएल को शुरू करने में शानदार काम किया है. हम टूर्नामेंट खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं. मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं, इसलिए मैं टीम के खिलाड़ियों के साथ वहां अच्छे तरीके से खेलकर टीम की मदद करना चाहता हूं.’ आरसीबी की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपना पहला मैच 21 सितंबर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी.

उन्होंने कहा, ‘हमने बहुत मेहनत की है। हमारे पास एक अच्छा वर्क एथिक है. वास्तव में ऐसा लगता है कि हम सभी ने इस कड़ी मेहनत वाले वातावरण को खरीदा है. इसका श्रेय विराट को जाता है. वो उदाहरण सेट करते हैं और सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं. जब आपके पास एक ऐसा कप्तान होता है, जो हमेशा आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं तो उनको फॉलो करना बहुत आसान है.’

आईपीएल में आरसीबी के लिए अब तक 154 मैच खेल चुके डिविलियर्स ने आगे कहा कि टीम इस साल एक अलग तरह से महसूस कर रही है. उन्होंने कहा, ‘इस बार एक अलग अहसास है. हमारे पास हर जगह बैक अप है. विराट और कोच बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन कर सकते हैं. हमारे पास हर विभाग में एक विकल्प है.ट
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link