Lohia market remained closed for the second day, black flags would be installed at shops; Angry with the government, Laha Karabarians put pamphlets on shops and not land | दूसरे दिन भी बंद रहा लोहिया बाजार, दुकानाें पर लगेंगे काले झंडे; सरकार से नाराज लाेहा काराेबारियाें ने दुकानाें पर जमीन नहीं ताे वाेट नहीं के पैम्पलेट लगाए

Lohia market remained closed for the second day, black flags would be installed at shops; Angry with the government, Laha Karabarians put pamphlets on shops and not land | दूसरे दिन भी बंद रहा लोहिया बाजार, दुकानाें पर लगेंगे काले झंडे; सरकार से नाराज लाेहा काराेबारियाें ने दुकानाें पर जमीन नहीं ताे वाेट नहीं के पैम्पलेट लगाए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Lohia Market Remained Closed For The Second Day, Black Flags Would Be Installed At Shops; Angry With The Government, Laha Karabarians Put Pamphlets On Shops And Not Land

ग्वालियर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नई लोहा मंडी के लिए जमीन आवंटित न होने से नाराज कारोबारियों ने दुकानों पर लगाए नारे लिखे पैम्पलेेट।

  • ग्वालियर पूर्व विधानसभा में लोहा कारोबारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, ग्वालियर विधानसभा में पानी न मिलने से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे

सरकार को 14 साल पहले पूरा पैसा देने के बाद भी जमीन के लिए परेशान लोहा व्यापारी दो दिन के बाद अब सोमवार से लोहिया बाजार खोलेंगे। ये बाजार व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को विरोध में बंद रखे थे। सोमवार से बाजार की सभी दुकानें खुलेंगी, लेकिन हर दुकान पर काला झंडा लगा रहेगा।

यहां व्यापारियों ने दुकानों पर जमीन नहीं तो वोट नहीं के पैम्पलेट लगाकर उपचुनाव का विरोध शुरू कर दिया है। लोहा व्यापारी संघ के सचिव निर्मल जैन ने बताया कि दो बार कैबिनेट में निर्णय के बाद भी व्यापारियों को हक नहीं मिल पाया है। इस बार आरपार की लड़ाई होगी।

किसने क्या कहा..

  • पूर्व मंत्री माया सिंह धरना स्थल पर व्यापारियों के बीच पहुंची। उन्होंने कहा- मेरे इतने प्रयासों से कैबिनेट में व्यापारियों की मांग के अनुरूप निर्णय हो गया था लेकिन उस पर अमल क्यों नहीं हो पाया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करुंगी।
  • धरने में पहुंचे आप पार्टी के शैलेंद्र भदौरिया ने कहा कि जो सरकार 14 वर्ष बाद भी हक़ नही दिला पा रही है वो सरकार जनता को क्या दे पाएगी। हर वर्ग शासन-प्रशासन की निरंकुशता और भ्रष्टाचार से परेशान हैं।
  • युवा क्रांतिकारी संघठन के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाह, क्रांतिकारी जनशक्ति संघठन के मोनू यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश नही है इसलिए कैबिनेट के दो बार निर्णय होने के बाद भी अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू है।
  • अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक संघठन अब व्हाट्सएप खेलने में लगे है सूचनाओं के आदान प्रदान का ही कार्य कर रहे है और अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षओं की पूर्ति में लगे है।

पानी नहीं तो उपचुनाव में वोट नहीं डालेंगे – रामाजी का पुरा में किया महिलाओं ने प्रदर्शन
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के रामाजी का पुरा में रहने वाले परिवार पिछले चार सालों से पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के घरों के चक्कर काटकर थक चुके हीरामन बाबा की गली (पप्पू टेलर वाली गली) के लोगों का धैर्य अब टूट चुका है। उन्होंने उपचुनाव की सुगबुगाहट काे देखते हुए एलान किया है कि पानी नहीं मिला ताे वे वोट भी नहीं देंगे। रविवार को यहां रहने वाली महिलाएं हाथों में खाली मटके लेकर प्रदर्शन करने निकलीं।

उन्होंने बैनर पर लिख रखा था कि पानी नहीं दिया तो इस बार क्षेत्र के लोग वोट नहीं करेंगे। लाेगाें ने इस तरह के बैनर गली में भी टांग दिए हैं। वार्ड-1 में रहने वाले नवी मोहम्मद का कहना है कि यहां पर 100 घर हैं, लेकिन हमें चार साल से पानी नहीं मिला है। बोरिंग नहीं है और जो पानी की लाइन डली है, वह सूखी पड़ी रहती है। हम लोग रोज टैंकर मंगाकर पानी खरीद रहे हैं। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। स्थानीय नेताओं को भी इस बारे में बताया जा चुका है। अब यदि पानी नहीं मिला तो हम लोग वाेट डालने नहीं जाएंगे।

0



Source link