ब्लास्टिंग में लापरवाही: बरगी मगरधा गांव में घरों पर बरसे पत्थर, ग्रामीणों ने किया हंगामा, कहा- एक किमी क्षेत्र में पत्थर उछलते देखे

ब्लास्टिंग में लापरवाही: बरगी मगरधा गांव में घरों पर बरसे पत्थर, ग्रामीणों ने किया हंगामा, कहा- एक किमी क्षेत्र में पत्थर उछलते देखे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Bargi Magardha Village, Stones Rained On The Houses, Villagers Created A Ruckus, Saw Stones Bouncing In One Km Area

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घरों पर पत्थर गिरने के बाद आक्रोशित ग्रामीण।

बरगी के मगरधा गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों के घरों पर आसमान से पत्थर बरसने लगे। एक किमी क्षेत्र में बरसते पत्थरों के चलते कई के घर क्षतिग्रस्त हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब वहां इंटकवेल के लिए ब्लास्टिंग करने वाली कंपनी के लोग भागे।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के 700 गांवों में पानी सप्लाई के लिए L&T कंस्ट्रक्शन कंपनी बरगी पायली प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए यहां इंटकवेल का काम होना है। कंपनी की ओर से मगरधा गांव के पास ब्लास्टिंग कराई जा रही थी। विस्फोटक की तीव्रता इतनी तेज थी, एक किमी के दायरे में पत्थर उछल कर बिखरे। मगरधा गांव सबसे पास में है।

सुबह लोग घरों में थे, तभी अचानक खपरैल समेत लोगों के मकानों पर पत्थर गिरने लगा। कई लोग घबरा कर बाहर निकले। गांव के बल्लू बर्मन ने बताया, पत्थर बरसने के दौरान घर के अंदर उसका तीन साल का बेटा अभिषेक सो रहा था, तभी अचानक बड़ा पत्थर घर की छत को तोड़ते हुए बेटे के बगल में गिरा। बेटा बाल-बाल बच गया। गांव के इंद्र कुमार पटेल ने बताया कि उसके घर पर भी पत्थर गिरने से छत टूट गए।

कंपनी नियमों को ताक पर रखकर कर रही ब्लास्टिंग
गांव के मदन पटेल, मालती बर्मन और शीला पटेल ने बताया कि कंपनी द्वारा की जा रही कंट्रोल ब्लास्टिंग के नाम पर सभी नियम कायदों को दरकिनार रखते हुए बड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव का प्रयोग कर रहे हैं। कई घरों पर पत्थर गिरने से छत और खपरैल क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के दिनेश चौधरी ने बताया कि वह घर के बाहर लोडिंग गाड़ी से डस्ट खाली कर रहे थे, तभी अचानक बड़ा पत्थर आकर उनकी गाड़ी के ऊपर गिरा। वाहन का कांच टूट गया। उसे भी चोटें आई हैं। गांव के प्रशांत पटेल के मुताबिक कंपनी की मनमानी से लोगों की जान पर बन आई है। ग्रामीणों ने काम बंद कराते हुए मुआवजे की मांग की है।

घर के पास गिरे पत्थरों को दिखाती महिलाएं।

घर के पास गिरे पत्थरों को दिखाती महिलाएं।

नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
ग्राम पंचायत मगरधा के सचिव रूप राम सेन ने बताया, पंचायत द्वारा कलेक्टर और संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर बताया गया था कि जहां कंपनी द्वारा इंटेकवेल और जल शोधन संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है, वहां से गांव की दूरी महज 50 मीटर है। कई के मकान, पंचायत भवन, स्कूल आंगनबाड़ी और शासकीय भवन लगे हैं। विस्फोट करने से नुकसान की आशंका है।

कंपनी ने काम बंद करने की दी धमकी
उधर, ग्रामीणों का विरोध देखते हुए कंपनी ने भी काम बंद करने की धमकी दी है। बरगी पायली प्रोजेक्ट के मैनेजर सतीश झा के मुताबिक वह नियम के अनुसार ब्लास्टिंग कर रहे हैं। क्षति की भरपाई भी कंपनी करने को तैयार है, लेकिन ग्रामीण काम में रोड़े अटका रहे हैं। सहयोग नहीं मिला, तो काम बंद कर देंगे।

यह 700 गांवों को पानी पहुंचाने की बड़ी योजना है। बरगी नगर टीआई आशुतोष मिश्रा के मुताबिक ग्रामीणों की शिकायत के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया हूं। आगे की कार्रवाई अधिकारियों के मंशा के अनुरूप की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link