मध्यप्रदेश: कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना से दिल्ली में मौत | bhopal – News in Hindi

मध्यप्रदेश: कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना से दिल्ली में मौत | bhopal – News in Hindi


राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से मौत हो गई है.

कोरोना ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक नेता की जान ले ली है. राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है.

इंदौर. कोरोना ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक नेता की जान ले ली है. राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है. उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था जहां वो जिंदगी का जंग हार गए.





Source link