- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Nagar Nigam Update; Regional Park, Meghdoot And Zoological Museum To Be Opened From September 21
इंदौर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
23 मार्च से बंद जू 21 सितंबर से खुलने जा रहा है।
- बुजुर्गों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि मॉर्निंग वाॅक के लिए पार्क को खोला जाए
- निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने के अनुसार 23 मार्च से सभी पार्कों को बंद दिया गया था
इंदौर के पूरी तरह से अनलॉक होने के बाद अब नगर निगम रीजनल पार्क, मेघदूत गार्डन और प्राणी संग्रहालय को भी शुरू करने जा रहा है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया 23 मार्च से सभी पार्क बंद किए गए थे। लंबे समय से मांग आ रही थी कि इन गार्डनों को भी शुरू किया जाए। जब पूरा शहर शुरू हो चुका है तो प्रशासन द्वारा भी कहा जा रहा था कि इन तीनों गार्डन और प्राणी संग्रहालय को शुरू करने में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बुजुर्गों द्वारा भी लगातार मांग की जा रही थी कि इन गार्डनों को मॉर्निंग वाॅक के लिए खोला जाए।

रीजनल पार्क में भी लोग घूम सकेंगे।
निगमायुक्त ने ऑर्डर कर 21 से तीनों को खोलने के आदेश दिए हैं। इसके तहत इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि कोरोना प्रोटोकाल का हल हाल में पालन किया जाए। यह सभी स्थान रविवार को बंद रहेंगे। निगमायुक्त ने कहा कि निगम के पास इन्हें व्यवस्थित करने के लिए करीब एक सप्ताह का समय है। यहां पर मास्क पहने हुए लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। यदि किसी ने नियम का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। जू में रविवार को भीड़ ज्यादा आ जाती है, इसलिए अभी जू को रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
0