- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Govardhan Dangi | Madhya Pradesh Coronavirus Death Today Update; Biaora Congress MLA Govardhan Dangi Dies Of COVID 19
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोवर्धन दांगी।-फाइल फोटो।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि 8 सितंबर को उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में हालात बिगड़ने से मौत हो गई है। गोवर्धन दांगी मध्य प्रदेश के पहले विधायक हैं, जिनका कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निधन हो गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दांगी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही की वजह से दांगी की जान गई। यहां के हॉस्पिटल में सही इलाज नहीं मिला। इसलिए दिल्ली में मेदांता में उनको बचाने की कोशिश की गई थी।
दांगी के निधन के बाद अब ब्यावरा सीट पर भी उपचुनाव होगा। ऐसे में आने वाले समय में 28 सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव होंगे। दांगी के निधन के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश में 88 विधायक हैं।
गोवर्धन दांगी ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के साथ 2018 में 6 महीने तक पैदल नर्मदा परिक्रमा पूरी की थी। इसके बाद उन्हें ब्यावरा सीट से 2018 में पहली बार टिकट मिला था। उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह पंवार को करीबी मुकाबले में हराया था।
साध्वी प्रज्ञा से हुआ था विवाद
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा जिंदा जला देने की धमकी दी गई थी। साध्वी ने ट्वीट करते हुए चैलेंज किया था कि ‘मैं आपकी विधानसभा में 8 दिसंबर को शाम 4 बजे आऊंगी, जला लीजिएगा। हालांकि बाद में विधायक दांगी ने अपने बयान पर अफसोस जाहिर किया था।
0