जबलपुर पुलिस ने आज जिले के गुंडे, बदमाशों की पुलिस ग्राउंड में क्लास लगाई। करीब 500 से अधिक लिस्टेड अपराधियों को बुलाया, और यह जानकारी जुटाई, कि ये लोग अभी क्या काम कर रहे है, कहां रह रहे है, अगर किसी अपराध में लिप्त है, तो वो कौन से है। एसपी संपत उप
.
जबलपुर पुलिस ग्राउंड में सैकडों गुंडे, बदमाशों की परेड हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि समय-समय पर इन्हें बुलाकर उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाता है। इसके साथ ही इनसे पूछा जाता है, कि ये लोग क्या काम कर रहे है, इनका गुजर बसर कैसे चल रहा है। परिवार कैसे चल रहा है, किसी तरह के गलत काम में तो लिप्त नहीं है। पुलिस यह भी इनसे पूछताछ करती है, कि सामान्य जीवन में इन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इनको इसलिए भी पुलिस के समक्ष बुलाया जाता है, जिससे ये किसी गलत काम में संलिप्त ना हो। समाज की मुख्य धारा में जुड़ते हुए शांति स्थापित रखे। पुलिस की परेड में यह लोग सीखे कि किस तरह से समाज के बीच रहना है।