दिसंबर तक बनकर तैयार होगी भोपाल की सबसे बड़ी गोशाला: 10 हजार गायों के लिए रहेगी व्यवस्था, कमिश्नर ने कहा- बचे काम जल्द पूरे करें – Bhopal News

दिसंबर तक बनकर तैयार होगी भोपाल की सबसे बड़ी गोशाला:  10 हजार गायों के लिए रहेगी व्यवस्था, कमिश्नर ने कहा- बचे काम जल्द पूरे करें – Bhopal News


भोपाल की गोशाला के निर्माण के संबंध में बैठक करते आयुक्त संजीव सिंह।

भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला में राजधानी की सबसे बड़ी गोशाला दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस गोशाला में 10 हजार गायों को एक ही छत के नीचे रहने की व्यवस्था रहेगी। गोशाला का काम अंतिम दौर में है। बुधवार को आयुक्त संजीव सिंह ने गोशाला को जल्द पूरा करने के

.

आयुक्त संजीव सिंह ने समीक्षा बैठक में गोशाला के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इसका सारा काम दिसंबर तक पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गोशाला का भूमिपूजन किया था। यह उनकी प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल हैं। कार्य पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाए। गोशाला के संचालन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाएं। गायों के भोजन की व्यवस्था के लिए टेंडर एवं अन्य कार्यों की पहले से तैयारी कर ली जाए।

बैठक में गोशाला के निर्माण संबंधित कार्यों की समीक्षा करते आयुक्त संजीव सिंह।

14.48 करोड़ रुपए से बन रही गोशाला समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में 14 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि से गोशाला का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा किया जाएगा। गोशाला में कुल 10 हजार गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। प्रथम चरण में 2 हजार गाय रखने के लिए 4 शेड तैयार होंगे। प्रत्येक शेड में 500 गाय रखी जाएंगी। हर शेड के सामने ओपन स्पेस रहेगा।

बीमार गायों का इलाज भी

गोशाला में बीमार गायों इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी। बीमार गायों के लिए दो शेड तैयार होंगे। जिसमें एक आईसीयू एवं एक जनरल वार्ड होगा। इसके अतिरिक्त चारा शेड, एक बछड़ा शेड, पानी की टंकी और संपबेल बनाया जाएगा। गोशाला में ऑफिस और निवास भी बनाए जाएंगे। बैठक में संयुक्त आयुक्त विनोद यादव, स्वामी अच्युतानंद महाराज समेत संबंधित विभागों के अफसर मौजूद थे।



Source link