Jamwada of vehicles from Lalghati to highway | लालघाटी से लेकर हाईवे तक लगा वाहनों का जामवड़ा

Jamwada of vehicles from Lalghati to highway | लालघाटी से लेकर हाईवे तक लगा वाहनों का जामवड़ा


मंदसौर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज व लहसुन की बंपर आवक हो रही है। सोमवार को मंडी पहुंचे वाहनों की कतारें लालघाटी से लेकर महू-नीमच रोड तक लगी रहीं। करीब 2 किमी लंबी लाइन में 1700 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्राॅली व मिनी ट्रक थे। मंडी प्रशासन के अनुसार इन वाहनों को मंगलवार सुबह तक प्रवेश मिल जाएगा। मंगलवार को कृ़षि मंडी में 13 हजार 500 क्विंटल लहसुन व 5 हजार 300 क्विंटल प्याज की नीलामी हुई। प्याज के अधिकतम दाम 2810 व लहसुन के 12 हजार 900 रुपए रहे।

0



Source link