Naomi Osaka Climbs To Third In WTA Rankings After US Open Title Win| नाओमी ओसाका को मिला US Open जीतने का फायदा, WTA रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंचीं

Naomi Osaka Climbs To Third In WTA Rankings After US Open Title Win| नाओमी ओसाका को मिला US Open जीतने का फायदा, WTA रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंचीं


न्यूयॉर्क: जापान की महिला टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद डब्ल्यूटीए की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 3 में पहुंच गई हैं. ओसाका ने शनिवार को अमेरिका ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में विक्टोरिया एजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपना दूसरा अमेरिका ओपन और तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें- यूएस ओपन में हुई गलती को लेकर जोकोविच को है पछतावा, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

अपने इस प्रदर्शन के दम पर ओसाका 6 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर डब्ल्यूटीए की ताजा रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं. 22 साल की ओसाका इससे पहले 2018 में अमेरिका ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं.

ओसाका के अलावा आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी अभी शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके बाद रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे नंबर हैं. वहीं, अमेरिका ओपन के फाइनल में ओसाका के हाथों हारने वाली अजारेंका को भी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ हैं.

अजारेंका 13 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गई हैं. उनके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली जेनिफर ब्रेडी 16 पायदानों की लंबी छलांग लगााकर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं.
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link