Ram Shilu becomes bridge connecting Surkhi to Ayodhya: Rajput | सुरखी को अयोध्या से जोड़ने सेतु बनी राम शिलाएं : राजपूत

Ram Shilu becomes bridge connecting Surkhi to Ayodhya: Rajput | सुरखी को अयोध्या से जोड़ने सेतु बनी राम शिलाएं : राजपूत


सागर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 300 गांवों में तेरह दिनों तक भ्रमण के बाद सोमवार को पहलवान बब्बा मंदिर में रामशिलाओं का पूजन हुआ। इसी के साथ रामशिला पूजन यात्रा का समापन हो गया। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों एवं शहरवासियों के साथ पूजन किया।

उन्होंने राम शिलाओं को रथ से सिर पर रखकर मंदिर में पूजन के लिए रखा। रामशिलाओं का पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरेंद्र भारद्वाज एवं आचार्य श्री हरि के साथ अन्य विद्वान आचार्यों ने विधिविधान से कराया। मंत्री राजपूत ने कहा कि राम शिलाओं के पूजन से ही मुझे सुरखी क्षेत्र में रामराज्य लाने की प्रेरणा मिली है। सुरखी क्षेत्र के हर धर्म प्रेमी के अथक प्रयास और उनकी धार्मिक भावनाओं का नतीजा है कि सुरखी

विधानसभा क्षेत्र के 300 गांवों में यह राम शिलाएं घूमी। इन राम शिलाओं के लिए क्षेत्र की जनता का उत्साह और प्रेम तो देखने ही बन रहा था। राम शिलाओं के भ्रमण के दौरान 4 लाख 35 हजार 468 रुपए दान के रुप में आए हैं। मेरी तरफ से इनमें 51 हजार रुपए और शामिल कर दीपावली के बाद रामशिला को लेकर क्षेत्र की जनता के साथ हम अयोध्या जाएंगे ।

0



Source link