- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Rs 3 Crore Withdrawn In Bhopal, From Sainik Welfare Board Account EOW Crimes Cell Filed Case After Investigation
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
ईओडल्ब्यू ने धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी नीरज चतुर्वेदी एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।- प्रतीकात्मक फोटो
- वर्ष 2014 से 2019 के बीच विभिन्न खातों में आरोपी ने रुपए जमा कराए
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल (ईओडब्ल्यू) ने धोखाधड़ी कर 3 करोड़ रुपए के गबन मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी कर्मचारी संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड एवं अन्य अधिकारीगण के विरुद्ध समानांतर खाता खोलकर बोर्ड के करोड़ों रुपए गलत तरीके से अपने खातों में जमा करवा रहा था।
ईओडब्ल्यू से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार दिलाने का कार्य सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से किया जाता है। वर्ष 2014 में सर्विस टैक्स का ई-पेमेंट आवश्यक कर दिए गया। ऐसे में बोर्ड का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीटी नगर शाखा में चालू खाता खुलवाया गया। इसी बैंक में समिति का बचत खाता पहले से था।
इसमें विभिन्न जिलों से प्राप्त सर्विस चार्ज के चेक एवं अन्य पैसा जमा होता था। यहीं से राशि सर्विस टैक्स, जीएसटी, ईपीएफ, कटौत्रा, बीमा में जमा के लिए चालू खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी। इसी खाते से संबंधित विभागों को राशि पेमेंट के माध्यम से जमा की जाती थी। समिति का पूरा लेखा काम आरोपी नीरज चतुर्वेदी देखता था। आरोपी नोटशीट में जितनी राशि ईपीएफ, बीमा आदि में जमा करानी होती थी, उससे कहीं ज्यादा राशि का बिल पास करा लेता था।
अधिक बिल से बची राशि वह अपने बचत खाता में अज्ञात के साथ मिलकर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर देता था। उसने 2014 से 2019 तक कुल 2 करोड़ 95 लाख 47 हजार 444 रुपए अपने खाते में जमा कराए। जांच के बाद ईओडब्ल्यू भोपाल ने धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी नीरज चतुर्वेदी एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
0