आगर मालवा में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। यह करीब एक घंटे तक जारी रहा। इससे मौसम सुहाना हो गया।
.
पिछले 15 दिनों से जिले में अपेक्षित बारिश नहीं हुई थी। इस दौरान दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को भी दोपहर तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहा। कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकली।

शाम को रिमझिम बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद यह हल्की तेज बारिश में बदल गई। जिले में अब तक कुल 21 इंच बारिश दर्ज की गई है। पर्याप्त बारिश न होने से किसान चिंतित थे। लेकिन बुधवार शाम की बारिश ने उन्हें राहत दी है।