Bhopal connected with Kolkata for the first time; 149 passengers on board IndiGo first flight, traditional reception at airport | पहली बार कोलकाता से जुड़ा भोपाल; इंडिगो की पहली फ्लाइट में आए 149 यात्री, एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत

Bhopal connected with Kolkata for the first time; 149 passengers on board IndiGo first flight, traditional reception at airport | पहली बार कोलकाता से जुड़ा भोपाल; इंडिगो की पहली फ्लाइट में आए 149 यात्री, एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Connected With Kolkata For The First Time; 149 Passengers On Board IndiGo First Flight, Traditional Reception At Airport

भोपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल अब कोलकाता से भी जुड़ गया है। बुधवार को इंडिगो इन दोनों शहरों के बीच फ्लाइट शुरू हो गई। पहले दिन 149 यात्रियों को लेकर आई फ्लाइट का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

  • इंडिगो की लखनऊ फ्लाइट भी आज से शुरू हुई और शाम को अगले दिन से बंद करने की घोषणा भी हो गई
  • उम्मीद है- लखनऊ के लिए इंडिगो की उड़ान जल्द ही एटीआर विमान के साथ शुरू होगी

एविएशन मैप पर अब राजा भोज एयरपोर्ट एक और नए शहर कोलकाता से जुड़ गया है। बुधवार को इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E 434 दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर लैंड हुई। इस विमान से 149 यात्री भोपाल एयरपोर्ट पर उतरे। फ्लाइट के रन-वे पर पहुंचने के बाद इंडिगो स्टॉफ और एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। दोपहर तीन बजे इंडिगो की 6E 435 फ्लाइट 63 यात्रियों के साथ कोलकाता के लिए रवाना हुई।

कोलकाता से आई फ्लाइट का भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत किया गया।

कोलकाता से आई फ्लाइट का भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत किया गया।

वहीं इंडिगो ने लखनऊ के लिए भी आज से नई उड़ान शुरू की, फ्लाइट के पहले दिन के संचालन के साथ ही इसे बंद करने की घोषणा भी कर दी गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम ने बताया कि 17 सितंबर यानि गुरुवार से इंडिगो ने अपनी लखनऊ फ्लाइट को डिस-कंटीन्यू करने की सूचना दी है, लेकिन इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई है। वहीं इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ रूट पर यात्रियों की पर्याप्त संख्या नहीं होने कारण कंपनी इस हवाई सेक्टर में एटीआर के साथ संचालन करने के बारे में विचार कर रही है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस फ्लाइट के बंद होने के बारे में इंडिगो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बुधवार को आई इंडिगो की लखनऊ फ्लाइट 6E-6133 शाम को 5.25 बजे 74 यात्रियों के साथ आई और शाम 6.25 बजे 6E-6134 फ्लाइट 54 यात्रियों के साथ रवाना हुई।

0



Source link