MP: भोपाल में थोक बाजार अब शाम को जल्दी हो जाएंगे बंद, जानें क्या है टाइमटेबल | bhopal – News in Hindi

MP: भोपाल में थोक बाजार अब शाम को जल्दी हो जाएंगे बंद, जानें क्या है टाइमटेबल | bhopal – News in Hindi


राजधानी भोपाल में थोक बाजार अपने तय समय पर सुबह 10:00 बजे खुलेंगे

राजधानी भोपाल में थोक बाजार (Wholesale Market) अपने तय समय सुबह 10:00 बजे खुलेंगे, लेकिन उनके बंद होने का समय आज शाम 7:00 बजे हो गया है. आज से यह व्यवस्था थोक बाजार में लागू कर दी गई है.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते अब थोक बाजार (Wholesale Market) शाम को जल्द बंद होंगे. व्यापारियों ने यह फैसला लिया है. हालांकि, कलेक्टर के आदेश अनुसार रात 10 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति है. भोपाल किराना व्यापारी महासंघ (Bhopal Grocery Merchant Federation) फैसला लेते हुए सभी तरह के थोक व्यापारियों को शाम को जल्द मार्केट बंद करने का आह्वान किया है. अब शहर के थोक बाजार शाम 7:00 बजे तक ही खुलेंगे. शाम 7:00 बजे सभी व्यापारी अपनी- अपनी तो दुकानों को बंद कर देंगे. यह फैसला बढ़ाते हुए कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया है.

यहां बंद होंगे थोक बाजार
राजधानी भोपाल में थोक बाजार अपने तय समय पर सुबह 10:00 बजे खुलेंगे, लेकिन उनके बंद होने का समय आज शाम 7:00 बजे हो गया है. आज से यह व्यवस्था थोक बाजार में लागू कर दी गई है. इस व्यवस्था के तहत जनकपुरी, जुमेराती और हनुमान गंज के थोक दाल, चावल, शक्कर, खाद्य तेल,आटा मैदा समेत सभी किराना सामग्री की थोक दुकानें शाम 7 बजे तक बंद रहेंगी.

रात 10 बजे तक खुलने की परमिशनराजधानी भोपाल में फिर से तेजी से कोरोना फैल रहा है. जो आंकड़ा रोज 100 या फिर एक 50 रहता था, अब ये आंकड़ा 200 या फिर 250 से ऊपर चला जाता है. ऐसे में व्यापारियों ने बढ़ते आंकड़े के चलते चिंता जाहिर की और उन्होंने आपसी सहमति के बाद थोक बाजार को शाम 7 बजे बंद करने का बड़ा फैसला लिया. जबकि कलेक्टर के आदेश के अनुसार रात 10  बजे तक थोक बाजार खुल सकते हैं. इसके अलावा रविवार को भी मार्केट खोलने पर किसी तरीके का प्रतिबंध नहीं है. लेकिन व्यापारियों ने रविवार को भी मार्केट बंद करने की अपील की है. यदि कोई जरूरी काम है तो दुकानें खोली जा सकती है, लेकिन शाम 7:00 बजे दुकाने सभी को बंद करना होगी.

लोगों से की जाएगी अपील
संघ के महासचिव अनुपम अग्रवाल ने  कहा कि दुकानदार ग्राहकों से सोशल डिस्टेंस और मार्क्स लगाने के साथ सैनी प्राइस करने की अपील कर रहे हैं. बाजार में शाम के वक्त भीड़ ज्यादा होती है इसलिए कोरोना फैलने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है. शाम को समय रहते दुकानें बंद होने से भीड़ कम हो जाएगी और कोरोना की चेन तोड़ने में मदद भी मिलेगी. थोक व्यापारी लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहा है. साथ ही ऑनलाइन पेमेंट पर सब का फोकस है और ग्राहकों को भी ऑनलाइन पेमेंट करने की अपील की जा रही है. इतना ही नहीं शासन की जो गाइडलाइन है उसका पालन भी सभी दुकानदार कर रहे हैं और ग्राहकों से भी इसका पालन करने के लिए कहा जा रहा है.





Source link