Campaign for two yards in Carhal, discussion on nutritional food | कारहल में दो गज की दूरी का चलाया अभियान, पोषण आहार पर की चर्चा

Campaign for two yards in Carhal, discussion on nutritional food | कारहल में दो गज की दूरी का चलाया अभियान, पोषण आहार पर की चर्चा


कराहल17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कराहल क्षेत्र के सलापुरा सेक्टर में चलाया अभियान, लोगों को मास्क भी बांटे

ड‍बल्यूएचएच संस्था के सहयोग से कोविड 19 से बचाव के लिए बुधवार को कराहल क्षेत्र के सलापुरा सेक्टर के गांवों में दो गज की दूरी अभियान चलाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें दो गज की दूरी का महत्व बताते हुए भीड़ न लगाने की सलाह दी गई। साथ ही मास्क पहनने के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। राधाबल्लभ जांगिड़ और लोंकेंद्र बैरवा ने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना महामारी से

बचने का एक मात्र तरीका है लोग मुंह पर मास्क लगाएं साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्हों ने ग्रामीणों को ऐसी जगहों से बचने की सलाह दी जहां भीड़ एकत्रित होने का खतरा हो। साथ ही ग्रामीणों को हैंडपंपों पर पानी भरने के साथ-साथ बाजार में खरीददारी करने जाने पर लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा गया। उन्होंंने बताया कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे पूरी दुनिया ग्रसित है। इसकी दवाओं और वैक्सीन बनाने के लिए रिसर्च किए जा रहे हैं। तब तक लोग एक दूसरे से सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें। यही एक तरीका कोरोना से बचा सकता है।

0



Source link