Indore news Minister Tulsi Silavat distributed certificates of Ladli Laxmi Yojana | गोद में बच्चे लिए माताओं को मंत्री सिलावट ने बांटे लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, कलेक्टर, संभागायुक्त भी बैठे रहे मंच पर

Indore news Minister Tulsi Silavat distributed certificates of Ladli Laxmi Yojana | गोद में बच्चे लिए माताओं को मंत्री सिलावट ने बांटे लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, कलेक्टर, संभागायुक्त भी बैठे रहे मंच पर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore News Minister Tulsi Silavat Distributed Certificates Of Ladli Laxmi Yojana

इंदौर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंच पर मंत्री ने बच्चे लेकर आई माताओं को प्रमाण-पत्र दिए।

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े
  • कलेक्टर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को बेहतर आहार देना है

शहर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शासन-प्रशासन दोनों ही ओर से यह कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। लगातार अलर्ट के बाद भी ऐसी चूक लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार को रवीन्द्र नाट्य गृह में महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां मंत्री तुलसी सिलावट ने गोद में मासूम बच्चों को लेकर आई माताओं को मंच पर बुलाकर लाडली लक्ष्मी और मातृवंदना योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस दाैरान यहां कई माताएं अपने बच्चों को गोद में लिए नजर आईं। हालांकि मंच पर कलेक्टर मनीष सिंह और संभागयुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा भी माैदूज थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पोषण महिलाओं से अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने और बच्चों को पौष्टिक आहार देने की अपील की। आयोजन स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. सी.एल. पासी भी मौजूद थे।

आयोजन को लेकर कलेक्टर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को बेहतर आहार देना है। कार्यक्रम के तहत पोषण वाटिका लगाई जाएगी, इसमें ऐसे पौधे होंगे, जिससे फल और सब्जी मिल सके। पोषण मटका का भी मुख्यमंत्री ने कहा है। इसके जरिए फल-सब्जी खरीदने वाले उस मटके में कुपोषित बच्चों के लिए कुछ हिस्सा डालें। दूध को लेकर कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी कुपोषित बच्चों को दूध दिया जाएगा।

0



Source link