सीएम शिवराज का किसानों को बड़ा तोहफा. फाइल फोटो.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के तहत उज्जैन से प्रदेश के 22 लाख किसानों के खाते में 4686 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है.
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमा की राशि और 2019 में खराब हुई खरीफ फसल की राशि को प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों को ट्रांसफर किया. इसके बाद किसानों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि बीमा पॉलिसी में और क्या सुधार हो सकते है, इसकी जानकारी भी ली जा रही है. महाकाल की कृपा से सत्ता में अदला बदली हो गयी और सवा साल में हमारी सरकार बन गयी. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को न्याय मिले यही हमारा संकल्प है. कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया था. पिछली सरकार ने बीमे का 2200 करोड़ का प्रीमियम भी नहीं भरा. हम किसी भी किसान को परेशान नहीं होने देंगे. भावन्तर का पैसा भी सरकार देगी.
सीएम शिवराज बोले- किसानों तक पहुंचाया सम्मान निधि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों ने गेहूं की बंपर पैदावार की मैं प्रणाम करता हूं. किसानों को गेहूं रखने के लिए जगह नहीं थी. उसके बावजूद भी खुले में रखा गेहूं हमारी सरकार ने खरीद कर किसान सम्मान निधि को 77 लाख किसानों तक पहुंचाया है. सीएम ने कहा कि ये वादा हैं प्रदेश में कोई भी कृषि मंडी बंद नहीं होगी, कृषि मंडियां चालू रहेंगी. सभी के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे कोई भी वंचित नहीं रहेगा. साथ ही दूध उत्पादक के भी क्रेडिट कार्ड सरकार बनाएगी.ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उज्जैन जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर शासकीय माधव नगर अस्पताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने उपचार रत मरीजों का हाल जाना. वहां से उनका तय कार्यक्रम सीधा कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर समीक्षा बैठक के लिए जाना था. कार्यक्रम रद्द कर वे इंदौर के लिए रवाना हुए. इससे पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि माधव नगर कोविड अस्पताल में अब आम लोगों को ज्यादा सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी.