इसके अलावा अश्विन चेन्नई में भारत के लिए किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने और पांच विकट लेने वाले ऑलराउंडर भी बने. अश्विन अब तक 6 बार ऐसा कर चुके हैं. इस मामले में वे पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव से भी आगे हैं. कपिल ने 4 बार ऐसा किया है. रविंद्र जडेजा (4), भुवनेश्वर कुमार (2) और बाकी 13 खिलाड़ियों ने यह उपलब्ध एक-एक बार हासिल की है.
India vs England: मैच के दौरान रेलिंग फांदकर मैदान पर पहुंचा दर्शक, पुलिस पकड़कर ले गई
रिचर्ड हेडली के बराबर रविचंद्रन अश्विन !
वहीं, अगर इस मामले में ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें, तो अश्विन न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम (11) पहले और बांग्लादेशी ऑलराउंडर शकीब-उल-हसन (9) दूसरे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के मैलकम मार्शल 5 मौकों पर ऐसा कर चुके हैं. इसके अलावा कपिल देव, रविंद्र जडेजा और न्यूजीलैंड के क्रिस क्रेन्स ने टेस्ट में चार बार यह कारनामा किया है.
200 बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट करने वाले पहले गेंदबाज
इससे पहले चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन भी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन स्टोक्स, मोईन अली और स्टुअर्ट ब्रॉड के विकेट हासिल किए. इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में 200 बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने इस टेस्ट में 29वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है.