40 thousand per hectare compensation to farmers declared district as disaster affected: Thakur | जिले को आपदा प्रभावित घोषित कर किसानों को 40 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिले : ठाकुर

40 thousand per hectare compensation to farmers declared district as disaster affected: Thakur | जिले को आपदा प्रभावित घोषित कर किसानों को 40 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिले : ठाकुर


आष्टा15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश व कीट प्रकोप व महामारी से किसानों की शत प्रतिशत फसल खराब होने पर सीहोर जिले को आपदा प्रभावित घोषित किया जाए। साथ ही किसानों को फसल के मुआवजे के रूप में 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की राशि तत्काल दी जाए। जिले के सभी किसानों को फसल बीमा मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहीं। पत्र में हरपाल ठाकुर ने कहा कि सीहोर जिले के किसानों की शत प्रतिशत फसल खराब हो गई है। इसलिए सीहोर जिले को तत्काल आपदा प्रभावित जिला घोषित किया जाए। 2019 में जब सीहोर जिले में फसल खराब हुई थी। तब तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने सीहोर जिले को आपदा प्रभावित घोषित करते हुए किसानों को मुआवजे की राशि की एक किस्त भी दे दी थी। अब जब किसानों की फसल खराब हुई है।

सीहोर जिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ग्रह जिला होने के बावजूद अभी तक आपदा प्रभावित घोषित नहीं होना आश्चर्य जनक है। क्योंकि शिवराज सरकार ने देवास व होशंगाबाद जिले को पहले ही आपदा प्रभावित कर दिया है। हरपाल ठाकुर ने मांग की है कि सीहोर जिले के किसानों को 2019 का फसल बीमा जिसकी प्रीमियम राशि 525 करोड़ रुपए कमलनाथ सरकार जमा कर चुकी थी इसलिए तत्काल 2019 का फसल बीमा व मुआवजे की बची शेष तीन किस्तें किसानों को दी जाए।

हरपाल ठाकुर ने मांग की है कि किसानों के साथ भारी बारिश के कारण सीहोर, आष्टा सहित लोगों के मकान व दुकानों में नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के रूप में प्रभावित लोगों को नगद राशि दी जाए। साथ ही मांग की है कि किसान की आर्थिक हालत बहुत खराब है। उनका पिछला बीमा व 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की राशि तत्काल देकर किसानों को संबल प्रदान करें।

0



Source link