Fourth consecutive suicide attempt in large pond of Bhopal; For an hour the diver kept explaining to the woman while waiting for her husband, the administration did not know about the beauty concerns | भोपाल की घटना; बड़े तालाब की रेलिंग के पास गोताखोरों ने महिला को रोते देखा, एक घंटेे समझाया, पति को बुलाकर उसे सौंपा

Fourth consecutive suicide attempt in large pond of Bhopal; For an hour the diver kept explaining to the woman while waiting for her husband, the administration did not know about the beauty concerns | भोपाल की घटना; बड़े तालाब की रेलिंग के पास गोताखोरों ने महिला को रोते देखा, एक घंटेे समझाया, पति को बुलाकर उसे सौंपा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Fourth Consecutive Suicide Attempt In Large Pond Of Bhopal; For An Hour The Diver Kept Explaining To The Woman While Waiting For Her Husband, The Administration Did Not Know About The Beauty Concerns

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के वीआईपी रोड पर इस तरह रेलिंग के पास खड़े होकर महिला बात करते गोताखोरों को मिली।

  • बीते चार दिन में वीआईपी रोड पर चौथी महिला को बचाया गया
  • तीन को कूदने के पहले ही रोक लिया, एक को पानी से निकाला

भोपाल का वीआईपी रोड सुसाइड पाइंट बन गया है। बीते चार दिन में लगातार चौथी महिला को यहां से बचाया गया है। ऐसे ही एक कोशिश में पति से झगड़े के बाद बड़े तालाब पर पहुंची महिला रोते हुए फोन पर बात कर रही थी। गोताखोर की नजर उस पर पड़ी और उसके बाद वह उसके साथ साये की तरह लग गया। पति के आने के इंतजार में गोताखोर महिला को एक घंटे तक समझाता रहा।

इस दौरान गोताखोर महिला के साथ ही रहा। बाद में उसने पति के आश्वासन पर महिला को उसके हवाले कर दिया। अब तक तीन महिलाओं को तालाब में कूदने के पहले ही बचा लिया, जबकि बुधवार को एक महिला को पानी में निकाला गया।

गोताखोर फैज ने जब उससे यहां आने का कारण पूछा तो वह बोली- पति से झगड़ा हो गया है।

गोताखोर फैज ने जब उससे यहां आने का कारण पूछा तो वह बोली- पति से झगड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात एक महिला राजा भोज की मूर्ति से कुछ पहले रेलिंग के पास खड़ी होकर फोन पर बात करते हुए रो रही थी। गोताखोर आसिफ ने बताया कि इसी दौरान उनके साथी फैज उल्लाह की उस पर नजर पड़ी। पहले तो फैज कुछ दूरी पर खड़ा होकर चोरी छिपे उसका वीडियो बनाते रहा। इसी बीच महिला फोन पर जोर-जोर से बाते करने लगी। वह खूब रो रही थी। फैज किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसके पास पहुंचा और उससे बात की। इस पर उसने बताया कि उसका पति से विवाद हो गया है।

गुस्से में वह यहां आ गई। उसका पति आ रहा है। पति का नाम शिवम बताया। फैज ने शिवम से बात की। इस पर उसने कहा कि वह एक घंटे में वहां पहुंच पाएगा। करीब एक घंटे तक फैज महिला के साथ ही रहा। इसके बाद जब पति वहां पहुंचा, तो फैज ले उसका वीडियो बनाया और उसे समझाइश देकर महिला को उसके हवाले कर दिया।

चार दिन में चौथी कोशिश

सबसे पहले एक महिला राजा भोज सेतु से लटककर जान देने की कोशिश करती बचाई गई। उसके बाद मंगलवार को एक महिला दूसरी बार जान देने पहुंची थी, तो उसे भी गोताखोरों ने बचा लिया था। बुधवार को एक युवती ने पानी में छलांग लगा ली थी। बड़ी मेहनत के बाद उसे भी गोताखोरों ने बचा लिया था।

इसलिए जाली नहीं लग पा रही

वीआईपी रोड से बड़े तालाब में सबसे ज्यादा लोग छलांग लगाकर खुदकुशी करते हैं। जाली की ऊंचाई तीन से चार फीट होने के कारण किसी को कोई समस्या नहीं होती है। इसमें से 90% मामलों में घटना कमला पार्क की तरफ से वीआईपी रोड शुरू होने से राजा भोज की मूर्ति के पहले ही होती हैं।

ऐसे में इस मामले में पुलिस लगातार प्रशासन को पत्र लिखकर इतने हिस्से में दो से तीन फीट ऊंची जाली लगवाने की मांग कर रहा है, लेकिन इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इससे वीआईपी रोड की खूबसूरती खराब होगी। थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि वे इस संबंध में कई नगर निगम के अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

0



Source link