Humidity due to clouds increased, light rain may occur five days from today | बादलों से बढ़ी उमस, आज से पांच दिन हो सकती है हल्की बारिश

Humidity due to clouds increased, light rain may occur five days from today | बादलों से बढ़ी उमस, आज से पांच दिन हो सकती है हल्की बारिश


झाबुआएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिसे की गिरावट आई

शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। बीच में कुछ समय के लिए धूप निकली। मौसम के इस बदलाव के कारण वातावरण में उमस बढ़ गई। इस कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में बने मानसूनी सिस्टम का असर कम हो गया है। शनिवार को 10 मिमी बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिन हल्की बारिश हो सकती है। उधर, शुक्रवार को दिनभर आए बादलों के कारण लोग उमस से बेहाल नजर आए। इस दिन अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 24.7 डिसे दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 23.5 डिसे दर्ज किया गया था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिसे की गिरावट आई। जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिसे गिर गया। आगामी चार दिन अधिकतम तापमान 30 से 31 डिसे के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिसे के बीच जा सकता है।

0



Source link