भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर कलियासोत डैम क्षेत्र की है, जहां पर लोग वीकेंड में घूमने पहुंचे थे, बारिश हुई तो उन्हेंं बचते हुए भागना पड़ा।
- राजधानी में अब तक 1185.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा
- पांच दिन बाद भोपाल में हुई बारिश, गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली
राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश में मानसून अब विदाई के रास्ते पर खड़ा है, इसके बावजूद उमस और गर्मी बरकरार है। शनिवार को दिन भर हुई उमस और गर्मी के बाद शाम को लोकल सिस्टम की वजह से अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ गिरे पानी ने लोगों को उमस से राहत दिलाई। इसके पहले सोमवार को राजधानी में पानी गिरा था।

भोपाल में पांच दिन बाद तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि आज हुई बारिश लोकल सिस्टम ने कराई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम भी अभी मध्य प्रदेश में काम कर रहा है। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में केवल बौछारें ही पड़ीं, लेकिन अयोध्या नगर से लेकर एमपी नगर तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जिसने लोगों को काफी राहत मिली। भोपाल में अब तक 1185.5 मिलीमीटर पानी गिर चुका है, जो सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा है। यहां पर सामान्य बारिश 923.8 मिमी है।

तस्वीर कलियासोत डैम के पास बारिश के बचने की कोशिश में बाइक सवारों ने गमछा ओढ़ लिया।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मध्य प्रदेश की बात करें तो इस बार अब तक 926 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से दो परसेंट ज्यादा है। वैसे इस बार मौसम विभाग का कोटा 940 मिलीमीटर बारिश का है, अब तक हो चुकी बारिश, इसके काफी नजदीक है।

बारिश तेज हवाओं के साथ हुई और सड़कों में पानी भर गया। लोगों को अपनी गाड़ी की लाइट्स ऑन करनी पड़ीं।

बारिश इतनी तेज थी कि थोड़ी देर के लिए अंधेरा हो गया।
0