एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार: दो आरोपी अब भी फरार; पथरिया में बुजुर्ग के खाते से निकाले थे पैसे – Damoh News

एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार:  दो आरोपी अब भी फरार; पथरिया में बुजुर्ग के खाते से निकाले थे पैसे – Damoh News



दमोह जिले की पथरिया पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस जालसाज ने एक बुजुर्ग को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था और उनके खाते से 17,000 रुपए पार कर दिए थे। मामले में शामिल इ

.

सीसीटीवी और कार नंबर से मिला सुराग

यह पूरी घटना 1 दिसंबर 2025 की है। पथरिया के रहने वाले 76 साल के बुजुर्ग बालमुकुंद पटेल एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए थे, तभी एक अज्ञात युवक ने चालाकी से उनका कार्ड बदल दिया। जब खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, तो बुजुर्ग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इसी सुराग के जरिए पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

गिरोह बनाकर देते थे वारदातों को अंजाम

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक पेशेवर गिरोह है जो एटीएम बूथ के पास खड़े होकर मदद के बहाने लोगों के कार्ड बदल लेता है। आरोपी की पहचान होने के बाद पथरिया पुलिस की टीम ने हरियाणा दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि फरार साथियों का पता लगाया जा सके और यह जाना जा सके कि इन्होंने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।



Source link