जावरा18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- संकल श्रमण संघ ने पुरस्कार पर आभार जताया
श्रमण संघ के नायक गुरुदेव डॉ. शिवमुनिजी के 79वें जन्मदिवस पर उपप्रवर्तक अरुणमुनिजी, सेवाभावी सुरेशमुनिजी की निश्रा में गुणानुवाद सभा हुई। 5-5 सामयिक करने वाले सभी महानुभाव के लकी ड्राॅ के लाभार्थी प्रियांशी, प्रभादेवी, इंदरमल टुकड़िया परिवार रहे।
श्रीसंघ उपाध्यक्ष ओम श्रीमाल ने कहा कि आचार्य भगवंत के जन्मदिवस पर छठा एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार दिया गया जो सकल श्रमण संघ के लिए गौरव की बात है। आचार्यश्री की जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावना का लाभ जयश्री बेन, नवीनचंद्र दोशी की प्रेरणा से कोलकाता निवासी केतनबाई दोशी, टुकड़िया परिवार, हीरालाल रोशनबाई श्रीश्रीमाल परिवार ने लिया।
0