एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह को छात्राओं ने इको फ्रेंडली राखी बांधी।
नर्मदापुरम में स्कूल की छात्राओं ने एसपी और एएसपी को इको फ्रेंडली राखी बांधी गई। रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को नितिन साईं चाइल्ड केयर स्कूल मिसरोद की छात्राएं एसपी ऑफिस पहुंची। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष मिश्र ए
.
छात्राओं ने अनाज, पुष्प, धागा और पत्ती से बनी इको-फ्रेंडली राखियां तैयार कीं। जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
स्कूल संचालक नवीन गौर ने बताया रक्षाबंधन पर्व को प्रकृति-हितैषी तरीके से मनाना और पुलिस के प्रति सम्मान एवं भाईचारे का संदेश देना था। एसपी, एएसपी ने भी छात्राओं से कहा कि कभी भी कोई परेशानी हो तो पुलिस को बताएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर स्कूल संचालक नवीन गौर, सालनी राय, पार्वती गौर सहित छात्राएं सुहानी चौबे, शीतल गौर, सरगुन मेहरा, वंशिका गौर और शिवानी इरपाचे उपस्थित रहीं।
