Not even a year after the Panchayat gave the sanction letter for the Gaushala, the construction of the Gaushala has not started yet | पंचायत द्वारा गोशाला के लिए स्वीकृति पत्र देने के एक साल बाद भी अब तक नहीं हुआ गोशाला निर्माण का कार्य शुरू

Not even a year after the Panchayat gave the sanction letter for the Gaushala, the construction of the Gaushala has not started yet | पंचायत द्वारा गोशाला के लिए स्वीकृति पत्र देने के एक साल बाद भी अब तक नहीं हुआ गोशाला निर्माण का कार्य शुरू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Chhatarpur
  • Not Even A Year After The Panchayat Gave The Sanction Letter For The Gaushala, The Construction Of The Gaushala Has Not Started Yet

बिछड़ौद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बारिश से बचने के लिए दुकानों के बने टीनशेड का सहारा ले रहीं गायें
  • गोशाला नहीं बनने से सैकड़ों गायें दर-दर भटक रही, जाम भी लग रहा

बिछड़ौद खालसा में सैकड़ों गाय गोशाला का निर्माण नहीं होने के कारण दर-दर भटक रही है। इस प्रकार गाय की दुर्दशा देखकर ग्रामवासी ने कई बार गांव में गोशाला बनाने के लिए संबधित अधिकारियों को आवेदन देकर अवगत कराया। बिछड़ौद खालसा पंचायत में गोशाला निर्माण की सभी प्रक्रिया पंचायत स्तर पर पूरी कर जनपद पंचायत को स्वीकृति दे दी थी, परंतु अब तक गांव में कोई अधिकारी जगह चयन करने भी नहीं आए। गोसेवक मुकेश चांदना, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष वर्मा, कुलदीपसिंह चौहान, डॉ. मनोज प्रजापत, लोकेश दवे, श्रीराम बैरागी, घनश्याम पाटीदार ने कहा गोशाला के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं, परंतु अब तक कोई सुध नहीं ले रहा है। गायों के सड़कों पर जमा होने से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार वाहन चालकों द्वारा दुर्घटना हो चुकी है। परंतु गोशाला का प्रस्ताव पंचायत की गलती से पूरा जनपद पंचायत तक नहीं पहुंचा। ग्राप पंचायत सचिव अर्जुन सिंह ने बताया पंचायत द्वारा पहले से ही गोशाला के निर्माण स्वीकृति संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर जनपद पंचायत को आवेदन दे दिया है। अब आगे की प्रक्रिया जनपद द्वारा होगी। पटवारी जितेंद्र बाथरी के मुताबिक गोशाला के लिए जगह बता दी है।

2 प्रतिशत चरनोई भूमि के दस्तावेज नहीं
बिछड़ौद में गोशाला का प्रस्ताव जरूर आया है, पर उसमें 2 प्रतिशत भूमि चरनाेई की थी। इसके दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। चरनोई भूमि के दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद जिला पंचायत में प्रस्ताव जा पाएगा।
रविपाल उइके, सीईओ जनपद पंचायत घट्टिया

0



Source link