- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Prison Sent To Prison Wife Obscene Message, Wife Arrives Near Jabalpur SP, Threatening To Pick Up Her Son
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महिला ने अपने पति के खिलाफ जबलपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
- भोपाल जेल मुख्यालय में पदस्थ है आरोपी, गोहलपुर थाने में दर्ज है प्रताड़ना का मामला
- थाने से लेकर एसपी तक पीड़िता लगा चुकी है गुहार, नहीं हो रही कार्रवाई
भोपाल जेल मुख्यालय में पदस्थ जेल प्रहरी से उसकी ही पत्नी त्रस्त है। दहेज प्रताड़ना के चलते तीन वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही युवती की जिंदगी उसने नरक बना रखी है। जेल प्रहरी उसको मोबाइल पर काफी आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। अपने ही बेटे को उठवा लेने और मार डालने की धमकी देता है। जेल प्रहरी के खिलाफ गोहलपुर थाने में दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज है। बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच कर अपनी पीड़ा सुनाई और आरोपी जेल प्रहरी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वर्ष 2016 में हुई थी शादी
लालमाटी द्वारका नगर निवासी काजल वजीरानी की शादी 18 जनवरी 2016 को गोहलपुर क्षेत्र निवासी जेल प्रहरी चंद्रप्रकाश वजीरानी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सहित सास लता खत्री, ननद सपना दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगीं। तीनाें के व्यवहार से परेशान होकर उसने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ गोहलपुर थाने में धारा 498, 125, 502, 507 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कराया था।
बेटे को लेकर रहती है मायके में
काजल तीन वर्ष के बेटे के साथ पिता के घर लालमाटी द्वारका नगर में रहती है। काजल के मुताबिक उसका जेल प्रहरी पति लगातार उसे परेशान कर रहा है। वह लगातार मोबाइल पर धमकी देने के साथ अश्लील पोस्ट करता रहता है। मामले में घमापुर, गोहलपुर, माढ़ोताल, साइबर सेल और एसपी कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब वह केस वापस लेने का दबाव डालने के लिए बेटे के उठवा लेने और मरवा डालने की धमकी दे रहा है। एसपी ने मामले में घमापुर टीआई को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।