उज्जैन कलेक्टर रह चुके नीरज कुमार सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ने नीरज कुमार सिंह की केंद्रीय पद पर नियुक्ति जॉइनिंग के बाद पांच साल के लिए की है। नीरज कुमार स
.
डिपार्टमेंट और पर्सनल एंड ट्रेनिंग द्वारा मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि 2012 बैच के एमपी कैडर के आईएएस नीरज कुमार सिंह को केंद्रीय कामर्स एंड इंडस्ट्री तथा इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्फारमेशन डिपार्टमेंट के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। सिंह की पोस्टिंग पांच साल के लिए की गई है। इस पत्र में चीफ सेक्रट्री से नीरज कुमार सिंह को रिलीव करने के लिए कहा गया है। इसके पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं। ये सभी इसके बाद एमपी वापस लौट चुके हैं। निकुंज श्रीवास्तव इस समय वाशिंगटन में वर्ल्ड बैंक सलाहकार के रूप में पदस्थ हैं। ये आईएएस अफसर हैं वर्तमान में विशेष सहायक
- तेजस्वी नायक विशेष सहायक केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग विभाग नई दिल्ली
- बी विजय दत्ता विशेष सहायक केंद्रीय शहरी विकास मंत्री
- बक्की कार्तिकेयन विशेष सहायक केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी
- हर्ष दीक्षित विशेष सहायक केंद्रीय लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा
- डॉ पंकज जैन केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के विशेष सहायक
- प्रवीण सिंह अधयक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंभी शिवराज सिंह चौहान के विशेष सहायक