Robbery In Indore; Thieves Loots Bombay Bakery in Ushaganj | उषागंज में शटर उचकाकर पीछे से बेकरी में घुसे चोर, फैक्टरी से वर्कर को बांटने के रखे 50 हजार लेकर भागे

Robbery In Indore; Thieves Loots Bombay Bakery in Ushaganj | उषागंज में शटर उचकाकर पीछे से बेकरी में घुसे चोर, फैक्टरी से वर्कर को बांटने के रखे 50 हजार लेकर भागे


इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज किया।

  • पहली वारदात खान बहादुर कंपाउंड स्थित बॉम्बे बेकरी में हुई
  • दूसरी वारदात बाणंगगा स्थित बालाजी इंडस्ट्रियल स्टेट में हुई

उषागंज स्थित एक बेकरी में चोरी की वारदात हो गई। चोर पीछे के रास्ते से घुसे थे। वहीं, बाणगंगा की एक फैक्टरी में नकद 50 हजार चोरी हो गए हैं। संयोगितागंज पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात खान बहादुर कंपाउंड स्थित बॉम्बे बेकरी में हुई। यहां के संचालक मोहम्मद इकबाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उन्होंने बेटे के साथ सुबह बेकरी पहुंचकर दुकान का ताला खोला तो भीतर सारा सामान फैला हुआ था। दुकान मे लगे कैमरे भी टूटे हुए थे। पीछे जाकर देखा तो पता चला की वहां के चैनल गेट और शटर का ताला टूटा हुआ है। वहीं, स्टॉफ रूम का भी ताला टूटा हुआ था। चोर पीछे के रास्ते से आकर दुकान में रखे घी, तेल और काजू-बादाम और गल्ले में रखे 15 हजार ले गए।

उधर, बाणंगगा पुलिस ने बालाजी इंडस्ट्रियल स्टेट कुमेड़ी गाव के संचालक अनिल बोहर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करवाया है। अनिल ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर की शाम 7.30 बजे मुनीम ईश्वर ने गोडाउन बंद किया था। अगली सुबह 10.30 बजे वेयर हाउस मुनीम ने खोला। अंदर जाकर देखा तो मेज की ड्राज में 50 हजार रुपए नहीं थे। वे पैसे वर्कर को बांटने के रखे थे। पुलिस पता कर रही है आखिर बिना ताला टूटे चोरी कैसे हो गई।

0



Source link