रतलाम18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रतलाम टेंट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कोरोना से मुक्ति और सरकार को सद् बुद्धि के लिए यज्ञ किया। कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन व उसके बाद हुए अनलॉक डाउन में सभी व्यापार खुल चुके हैं, लेकिन टेंट हाउस से जुड़े सभी व्यापार को आज भी अधिकतम व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम करने की अनुमति सरकार द्वारा नहीं दी जा रही है। टेंट, कैटरिंग, हलवाई, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर के हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए भगवान से प्रार्थना की गई है कि सरकार को सद् बुद्धि दे जिससे कि वह टेंट हाउस व उससे जुड़े सभी व्यापार को कम से कम 500 से 700 व्यक्तियों के कार्यक्रम करने की अनुमति दंे। पिछले कई बार से पीएम, सीएम, विधायक, कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया उसके बाद भी सरकार द्वारा हमारी किसी भी मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। मांग पृरी नहीं होने पर आंदोलन, भूख हड़ताल, इच्छा मृत्यु, सरकारी, गैर सरकारी, राजनीतिक कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष वशिष्ठ, उपाध्यक्ष धीरज शर्मा, सचिव सुभाष मूणत सहित अन्य मौजूद थे।
0