- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan Kisan Sabha In Raisen; Narendra Modi Address Madhya Pradesh Farmers On December 18
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 दिसंबर को मप्र के किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश के 35 लाख किसानों के खाते में राहत राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- किसानों को राहत राशि बांटने जिलों में कार्यक्रम, मंत्री रहेंगे मौजूद
- प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में प्रसारण करने की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रायसेन में किसान सभा करेंगे। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को राहत राशि वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के 35 लाख से ज्यादा किसानों को 1600 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। खरीफ फसलों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान किसानों नए केंद्रीय कृषि कानून के प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री मौजूद रहेंगे।
राज्य स्तरीय इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर करें। सभी किसानों को समय रहते कार्यक्रम की सूचना पहुंचा दी जाए। किसानों के साथ-साथ पशुपालकों को भी लाभ वितरण किया जाए। कृषि, ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दें। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन अवश्य हो और सभी किसान मास्क पहनकर ही कार्यक्रमों में हिस्सा लें। प्रदेश की 23 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।