बैतूल11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- अब तक 1447 हाे चुके संक्रमित, रिकवरी दर 66.06 प्रतिशत
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जिले में एक साथ सबसे ज्यादा 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 55 पॉजिटिव केस एक साथ मिले थे। अब तक कुल 1447 पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 26 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब तक कुल 956 लोगों ने बीमारी को मात दी है। रिकवरी दर 66.06 प्रतिशत है। यह हुए संक्रमित : सराफा लाइन चिचोली में 30 वर्षीय युवक, चंद्रशेखर वार्ड चिचोली में 27 वर्षीय युवक, मिलानपुर में 24 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 4 साल का बालक, 35 साल की महिला, 45 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय बुजुर्ग, 30वर्षीय युवक, साईंखंडारा में 45 वर्षीय पुरुष, रतनपुर भीमपुर में 39 वर्षीय पुरुष, ढडारी में 50 वर्षीय पुरुष, 21 साल का युवक, 18 साल की युवती, 7 साल की बालिका, 32 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय युवती, 55 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय महिला, ताप्ती वार्ड मुलताई में 28 वर्षीय युवक, कामथ मुलताई में 16 वर्षीय बालक, 42 वर्षीय पुरुष, गुरुसाहब वार्ड मुलताई में 28 वर्षीय युवक, भगत सिंह वार्ड मुलताई में 44 वर्षीय पुरुष, सहित 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आमला में 9 संक्रमित : आमला ब्लॉक में 9 लोग पॉजिटिव निकले। इनमें एयरफोर्स के चार लोग पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। लालावाड़ी गांव का एक, नगर के वार्ड क्रमांक 8 में 1 और वार्ड क्रमांक 13 में एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इटावा में एक महिला सहित तीन लोग संक्रमित हैं। शाहपुर में अब तक कुल 81 पॉजिटिव : शाहपुर ब्लॉक में अब तक 81 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55 शाहपुर नगर, भौंरा में 9 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 17 लोग पॉजिटिव हैं। शाहपुर में वर्तमान में 19 एक्टिव केस हैं।
0