- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- The Dumper Drivers Ran Out Of Sand On The Road Before The SDM Team Arrived At Night, The Administration And The Mineral Department Team Did Not Find Any
हाेशंगाबाद11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अवैध परिवहन
- खदानों पर पहुँची प्रशासन और खनिज विभाग की टीम को कोई नहीं मिला
बाबई में रेत के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर एसडीएम आदित्य रिछारिया और खनिज विभाग के इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी रात काे छापा मारने पहुंचे। तवा की खदानाें पर एसडीएम के आने की सूचना लगते ही रेत चाेराें ने सड़क पर रेत खाली कर डंपर वापस ले गए। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि रेत का अवैध काम करने वाले लोग रात में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस संबंध में एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया कि खाली डंपराें पर कार्रवाई कैसे करते। चाेराें का सूचना तंत्र मजबूत है। हमारे आने की सूचना उन्हें पहले ही मिल जाती है।
रात काे पांजरा गांव से लेकर तवा की खदानाें के पास गनेरा तक सर्च किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार ने बताया कि वह भी तवापुल तक सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के आधार पर गई थी, वहां एसडीएम के साथ पुष्पेंद्र त्रिपाठी माैजूद रहे। इस दौरान हमें वहां कोई नहीं मिला। विशेष टीम भी जांच में लगी है। बाबई तहसीलदार आलोक पारे ने बताया कि दल बनाकर सतत निगरानी की जाएगी व वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर स्थाई जांच चौकी बनाई जाएगी। इधर थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि जिन मार्गों से डंपर जाने की सूचना मिली है उन पर गस्ती बढ़ाई जाएगी।
0