Amrit’s line will be laid in Ward 3 and 30, bypassing opposition of both former councilors | दोनों पूर्व पार्षदों का विरोध दरकिनार, वार्ड 3 व 30 में बिछेगी अमृत की लाइन

Amrit’s line will be laid in Ward 3 and 30, bypassing opposition of both former councilors | दोनों पूर्व पार्षदों का विरोध दरकिनार, वार्ड 3 व 30 में बिछेगी अमृत की लाइन


हाेशंगाबाद12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दोनों वार्डों में पूर्व पार्षदों ने किया था विरोध, अब सीएमओ ने दिए आदेश
  • कंपनी को सात दिन के अंदर शुरू करना है काम, लोगों को मिलेगा नर्मदा जल

शहर के वार्ड 30 ग्वालटाेली क्षेत्र और वार्ड 3 जुमेराती एरिया में अब अमृत पेयजल याेजना के तहत पाइप लाइन डाली जाएगी। अभी तक तात्कालिक पार्षदाें के विराेध के कारण पाइप लाइन नहीं डाली जा सकी थी। अब कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लिया ताे सीएमओ माधुरी शर्मा ने निर्माण कंपनी काे दाेनाें वार्डों में पाइपलाइन बिछाए जाने का काम शुरू करने का आदेश दिया है। एक सप्ताह में दाेनाें वार्ड में काम शुरू हाे जाएगा। निर्माण कंपनी ने अब तक 207 किमी पाइपलाइन बिछा दी है।

वहीं वार्ड 30 और वार्ड 3 में पाइपलाइन बिछाए जाने का काम नहीं हाे सका। दरअसल दाेनाें ही वार्ड में पूर्व पार्षदाें के विराेध के चलते पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हाे सका था। वार्ड 30 के पूर्व पार्षद मुन्ना यादव और वार्ड 3 के पूर्व पार्षद दीपू पालीवाल ने पाइपलाइन बिछाने का विराेध किया था। दाेनाें का कहना था कि पाइपलाइन बिछाए जाने से वार्ड के राेड खराब हाे जाएंगे। अमृत याेजना के तहत पेयजल सप्लाई नियमित न हाेने के आराेप भी पार्षदाें ने लगाए थे।

सिवनीमालवा नाका ग्वालटाेली पुलिया के पास अमृत की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। यह पाइपलाइन महिमा नगर माेहल्ले काे अमृत पेयजल याेजना से जाेड़ने के लिए बिछाई जा रही है। हालांकि लाेगाें ने शिकायत की थी कि पाइपलाइन काे गहराई से नहीं बिछाया जा रहा है। इस मामले में निर्माण कंपनी के प्रभारी इंजीनियर भूपेश ढाेडके ने बताया कि उक्त स्थल पर पुलिया के कारण गहरी खुदाई नहीं की जा सकी है। इसलिए पाइपलाइन काे नीचे गिट्टी का बेस देकर कम गहराई पर ही डालना पड़ रहा है। अभी पाइपलाइन कनेक्ट नहीं हुई है इसका काम चल रहा है।

निर्माण कंपनी काे मिला 15 दिनाें में काम पूरा कराने का आदेश
अमृत पेयजल याेजना का काम करा रही ह्यूम पाइप कंपनी के इंजीनियर भूपेश ढाेडके ने बताया कि अमृत पेयजल याेजना का काम 15 दिनाें में पूरा कराए जाने के निर्देश उन्हें कलेक्टर की ओर से मिले हैं। जल्द ही वार्ड नंबर 3 और 30 में पाइपलाइन बिछाए जाने का काम शुरू कराया जाएगा। पाइपलाइन नहीं बिछाने से याेजना का काम अधूरा माना जा रहा है। पहले भी कई बार पाइपलाइन बिछाने के प्रयास किए गए, लेकिन विराेध के कारण पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकी। मालाखेड़ी में भी पाइप लाइन का बचा काम पूरा किया जाना है।

यह भी तर्क-पेयजल की कमी नहीं
वार्ड 30 के पूर्व पार्षद मुन्ना यादव ने बताया कि उनके वार्ड में चार नलकूप हैं। जिसके चलते पेयजल की कमी नहीं है। अमृत याेजना के तहत फिलहाल शहर में ही सप्लाई ठीक से नहीं हाे पा रही है। ऐसे में पाइपलाइन बिछाने का काेई औचित्य नहीं है। हमने पहले भी विराेध किया और अब भी करेंगे। वार्ड 3 के पार्षद दीपू पालीवाल का कहना है कि फिलहाल वार्ड में पेयजल की काेई समस्या नहीं है।

जल्द शुरू हाेगा काम : सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि निर्माण कंपनी काे याेजना का काम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। दाेनाें वार्डाें में पाइपलाइन बिछाए जाने काे लेकर प्रशासनिक, जनप्रतिनिधियाें का सहयाेग भी लिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।

0



Source link